फूलों की नर्सरी का अनुभव रखने वाले रामू ने बातचीत करते हुए बताएं कि गर्मी में कुछ खास फूलों के पौधे ऐसे होते हैं जो तेज धूप में भी अच्छी तरह से बढ़ते हैं, कम देखभाल की जरूरत होती है यह फूल आपको आसानी से नर्सरी में ₹30 से लेकर ₹60 में मिल जाएंगे.
कोचिया का पौधा,
गर्मियों के मौसम में आसानी से आप कोचिया का पौधा गमले या गार्डन में लगा सकते हैं. इस पौधे को गर्मी की हरियाली भी कहा जाता है यह सजावटी पौधा है.
जीनिया का पौधा
गर्मी के मौसम में जीनिया का पौधा आप आसानी से अपने घर पर गमले में लगा सकते हैं. जीनिया एक बेहतरीन फूल देने वाला पौधा है देखने में भी बहुत आकर्षक लगता है इस पौधे की विशेषता है कि रोजाना 6 से 8 घंटे धूप की जरूरत होती है अगर आप भी गर्मियों के मौसम में इस पौधे को लगाना चाहते हैं तो ध्यान रखें की मिट्टी में नमी बनी रहे।
गेंदा का पौधा
गर्मियों के मौसम में आप गेंदा के पौधे को आसानी से लगा सकते हैं वहीं गर्मियों के मौसम में कई गेंदे की किस्म आपको आसानी से फूलों की नर्सरी में मिल जाएगी अगर बात की जाए तो पूसा बसंती अच्छी मानी जाती है. गेंदा एक ऐसा पौधा है जिसकी अधिक देखभाल करने की जरूरत नहीं होती है.
कनेर का पौधा
इसके अलावा कनेर का पौधा भी गर्मी के लिए अच्छा विकल्प है. कनेर के फूल सफेद, गुलाबी और पीले रंग में आते हैं और तेज धूप में भी आसानी से खिलते हैं. यह पौधा लंबे समय तक फूल देता है और सड़क किनारे से लेकर घर के गार्डन तक हर जगह लगाया जा सकता है. इसकी देखभाल भी काफी आसान होती है.
गैलार्डिया का फूल
गैलार्डिया (Gaillardia) गर्मियों में खिलने वाला एक खुबसूरत पौधा हैं। इसे ऐसी जगह रखें जहां कम से कम 5 से 6 घंटे की धूप आती हो. ज्यादा फूल पाने के लिए जब इसके फूल खिलकर मुरझा जाए तो उन्हें काटकर हटा दें.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



