UPSC ने सिविल सर्विस एग्जाम 2025 के फाइनल रिजल्ट जारी कर दिए हैं। 958 कैंडिडेट अलग-अलग सर्विस के लिए क्वालिफाई हुए हैं। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल-इंडिया एग्जाम में टॉप किया है। टॉप 5 रैंक भोपाल के ईशान भटनागर को मि
चितवन ने 17वीं, रूपल ने 43वीं रैंक हासिल की अशोकनगर के चितवन जैन ने UPSC 2025 परीक्षा में 17वीं रैंक हासिल की। वहीं खंडवा की रूपल जायसवाल ने 43वीं रैंक हासिल की है। पिछली बार उन्हें 512वीं रैंक मिली थी, लेकिन उन्होंने जॉइन नहीं किया था। नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा की सब-डिविजनल रेवेन्यू ऑफिसर पूजा सोनी ने 249वीं रैंक हासिल की है।
सतना की भूमिका जैन IRS ऑफिसर बनीं सतना की भूमिका जैन ने 331वीं रैंक हासिल की है। वह कृष्णानगर के कपड़ा बिजनेसमैन मनोज जैन और सृष्टि जैन की बेटी हैं। भूमिका की सफलता से पूरे परिवार और कम्युनिटी में खुशी की लहर है।
गुना की देवांगी मीणा ने 236वीं रैंक हासिल की गुना जिले के कुंभराज की देवांगी मीणा ने 236वीं रैंक हासिल की। 2024 में, उन्होंने 764वीं रैंक हासिल की और IRS ऑफिसर बनीं। उनके पिता नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड में काम करते हैं।
कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर विजिट कर फाइनल मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं।
27 फरवरी को खत्म हुए इंटरव्यू
UPSC सिविल सर्विस 2026 प्रीलिम्स परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित की गई थी। इसके बाद मेन्स एग्जाम 22 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक आयोजित किया गया। चयनित उम्मीदवारों के लिए पर्सनैलिटी टेस्ट या इंटरव्यू, 27 फरवरी 2026 को खत्म हुए थे।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


