Image Slider

75,000 rupees withdrawn from the account by changing the debit card



मुरादनगर। डेबिट कार्ड बदलकर एक युवक के बैंक खाते से 75 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस से पीड़ित ने गुहार लगाई है। ब्रजविहार कॉलोनी निवासी आदेश कुमार दिल्ली-मेरठ मार्ग पर उखालरसी स्थित एटीएम से पैसे निकालने गए थे। काफी कोशिश के बाद भी पैसे नहीं निकले। इसी बीच दो युवक आए। उनकी मदद से आदेश ने पैसे निकाले और घर लौट गए। घर पहुंचने के बाद उनके मोबाइल फोन पर खाते से 75 हजार रुपये निकलने का मैसेज आ गया। उन्होने अपना एटीएम कार्ड देखा तो वह बदला हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद

Trending Videos

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||