Image Slider

Last Updated:

शादी के बाद विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना सीधे तेलंगाना के पैतृक गांव पहुंचे, जहां उन्होंने पारंपरिक रीति से सत्यनारायण भगवान की कथा और गृहप्रवेश की रस्म निभाई. इस दौरान दोनों ने पितरों को नमन कर आशीर्वाद भी लिया. भले ही दोनों बड़े फिल्मी सितारे हों, लेकिन इस समारोह ने दिखाया कि वे अपनी जड़ों और परंपराओं से गहराई से जुड़े हुए हैं. गांव में सादगी से की गई ये पूजा अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है.

नई दिल्ली. साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के बाद की रस्में भी इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं. भव्य शादी और रिसेप्शन के बाद यह नवविवाहित जोड़ा सीधे तेलंगाना के अपने पैतृक गांव पहुंचा, जहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सत्यनारायण भगवान की कथा और गृहप्रवेश की पूजा संपन्न की गई. इस दौरान दोनों ने परिवार के साथ पितरों को याद कर उनका आशीर्वाद भी लिया. गांव में हुए इस समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें कपल सादगी और पारंपरिक अंदाज में नजर आ रहा है. फोटो साभार-@yashrangineni/Instagram

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Pays Homage To Maternal Grandparents Native Village performed gruhapravesam Satyanarayana Vratam puja took blessings of ancestors

साउथ सिनेमा के मोस्ट लव्ड कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की रस्में भले ही खत्म हो गई हों, लेकिन उनकी तस्वीरों का सिलसिला अभी भी जारी है. उदयपुर में 26 फरवरी को धूमधाम से शादी रचाने के बाद , यह कपल अब अपने पारिवारिक रीति-रिवाजों को निभाते हुए नजर आ रहा है. फोटो साभार-@yashrangineni/Instagram

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Pays Homage To Maternal Grandparents Native Village performed gruhapravesam Satyanarayana Vratam puja took blessings of ancestors

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना दोनों का ईश्वर पर बेहद विश्वास है. शादी के बाद अब दोनों ने विजय के पैतृक गांव थुम्मनपेटा (नागरकुरनूल जिला, तेलंगाना) में शादी के बाद की रस्में पूरी कीं. फोटो साभार-@yashrangineni/Instagram

Add News18 as
Preferred Source on Google

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Pays Homage To Maternal Grandparents Native Village performed gruhapravesam Satyanarayana Vratam puja took blessings of ancestors

एक्टर और प्रोड्यूसर यश रंगिनेनी ने इंस्टाग्राम पर कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें विजय और रश्मिका राकोंडा गांव में विजय नाना-नानी को याद करते हुए और उनकी स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित करते दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर अब ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं और उनकी सादगी की तारीफ हो रही है. फोटो साभार-@yashrangineni/Instagram

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Pays Homage To Maternal Grandparents Native Village performed gruhapravesam Satyanarayana Vratam puja took blessings of ancestors

शादी के बाद दोनों ने 2 मार्च को थुम्मनपेटा में अपने नए घर में गृहप्रवेश और सत्यनारायण भगवान की पूजा की. इस दौरान गांववालों ने पारंपरिक लोक नृत्य और संगीत के साथ नवदंपति का जोरदार स्वागत किया. रश्मिका की बहन शिमन मंदाना और विजय के भाई आनंद देवरकोंडा भी इस अवसर पर उनके साथ मौजूद थे. फोटो साभार-@yashrangineni/Instagram

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Pays Homage To Maternal Grandparents Native Village performed gruhapravesam Satyanarayana Vratam puja took blessings of ancestors

एक तस्वीर में नए घर में प्रवेश करते समय परिजनों द्वारा आरती उतारने और नजर उतारने की परंपरा भी देखी गई. इस दौरान विजय की मां माधवी भी मौजूद रहीं. तस्वीरों को पोस्ट करते हुए यश रंगिनेनी ने लिखा- ‘दुनिया उनकी चमक देखती है. मैं उनकी विनम्रता देखता हूं, जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद है. ग्लैमर और तालियों के पीछे वे अपनी जड़ों से जुड़े रहते हैं, हमारे गांव राकोंडा लौटकर नाना-नानी से आशीर्वाद लिया.’ फोटो साभार-@yashrangineni/Instagram

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Pays Homage To Maternal Grandparents Native Village performed gruhapravesam Satyanarayana Vratam puja took blessings of ancestors

शादी की बात करें तो 26 फरवरी 2026 को उदयपुर के आईटीसी मेमेंटोस में पहले तेलुगु रस्मों के साथ शादी हुई, उसके बाद शाम को रश्मिका की कोडावा परंपरा के अनुसार दूसरी शादी. प्री-वेडिंग में 23-24 फरवरी को जापानी डिनर, पूल वॉलीबॉल और ‘वीरोश प्रीमियर लीग’ क्रिकेट मैच हुआ. 25 फरवरी को संगीत और 25 को हल्दी-मेहंदी हुई. मेहमानों में थारुन भास्कर, राहुल रविंद्रन, ईशा रेब्बा, अशिका रंगनाथ, श्रव्या वर्मा, संदीप रेड्डी वांगा और कल्याणी प्रियदर्शन शामिल थे. फोटो साभार-@yashrangineni/Instagram

Vijay Deverakonda first post on rashmika mandanna, rashmika mandanna, Vijay Deverakonda, rashmika mandanna news, rashmika mandanna updates, Virosh Marriage updates, Vijay Deverakonda marriage, Vijay Deverakonda wedding updates, Vijay Deverakonda rashmika mandanna marriage, rashmika mandanna, Vijay Deverakonda

शादी के बाद कपल ने 4 मार्च को हैदराबाद के ताज कृष्णा में ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया, जहां नागार्जुन, राम चरण, अल्लू अर्जुन, करण जौहर, कृति सेनन, मृणाल ठाकुर जैसे सितारे पहुंचे. शादी के बाद दोनों ने फैंस को शामिल करने के लिए 21 शहरों में मिठाई और खाना बांटा, 16 मंदिरों में अन्न दान कराया और तिरुमाला तिरुपति में दर्शन किए. 

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||