Image Slider

नई दिल्‍ली. होली में पूर्वी यूपी, बिहार और राजस्‍थान की ओर जाने वालों के लिए खुशखबरी है. रेलवे कुछ ऐसी ट्रेनें भी चल रहा है, जिसमें बगैर रिजर्वेशन आप सफर सकते हैं. ये ट्रेनें 2 मार्च से चलेंगी. भारतीय रेलवे ने भीड़ को देखते हुए और यात्रियों की सुविधा के लिए इन ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है.

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार ट्रेन 05071/05072 छपरा-अनंद विहार के बीच वीकली स्पेशल है. यह 2 मार्च से 16-17 मार्च 2026 तक हर सोमवार और मंगलवार को चलेगी. छपरा से दोपहर 3 बजे छूटकर सुबह 10:20 बजे अनंद विहार पहुंचेगी. इसमें भी एसी, स्लीपर और जनरल कोच होंगे. समय और स्टॉपेज पिछले ट्रेन से थोड़े अलग हैं.

ट्रेन नंबर 09713/09714 फुलेरा-दिल्ली सराय रोहिल्ला के बीच पूरी तरह अनिजर्व होली स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. फुलेरा से दिल्ली सराय रोहिल्ला की तरफ 2 मार्च से 4 मार्च 2026 तक कुल 3 बार चलेगी. फुलेरा से दोपहर 11:40 बजे छूटकर शाम 6:05 बजे दिल्ली पहुंचेगी. वापसी में दिल्ली सराय रोहिल्ला से शाम 7:10 बजे चलकर अगले दिन सुबह 2:30 बजे फुलेरा पहुंचेगी.

रास्ते में रेणवाल, रिंगस, श्याम नगर, खैरली, निमा खुर्द, मौंडा, डबला, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, पाटौदी रोड, गुड़गांव और दिल्ली कैंट जैसे कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर स्‍टापेज होगा.

बिहार और पूर्वांचल से दिल्ली आने-जाने वालों के लिए ट्रेन नंबर 05089/05090 छपरा-अनंद विहार टर्मिनल के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. यह ट्रेन 5 फरवरी 2026 से 14-15 मार्च 2026 तक चलेगी. छपरा से हर गुरुवार और शनिवार को रात 8 बजे छूटकर शाम 6:10 बजे अनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी. वापसी में अनंद विहार से हर शुक्रवार और रविवार को शाम 7:40 बजे चलकर दोपहर 3:30 बजे छपरा पहुंचेगी.
इस ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल कोच उपलब्ध होंगे. रास्ते में महाराजगंज, थावे, पडरौना, कप्तानगंज, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुरहवाल, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद जैसे स्टेशन शामिल हैं.

इसके अलावा ट्रेन नंबर 05101/05102 गोरखपुर जंक्शन-नई दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन चल रही है. गोरखपुर से 5 मार्च से 14 मार्च 2026 तक हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को शाम 6 बजे छूटकर सुबह 7:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. वापसी में नई दिल्ली से 6 से 15 मार्च तक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को सुबह 9:45 बजे चलकर रात 11:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. इसमें स्लीपर और जनरल कोच हैं. रास्ते में खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुरहवाल, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद पर रुकेगी.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||