Last Updated:
आज हम बात करेंगे, बेहद लाभकारी और गुणकारी औषधीय पौधे खसखस की, जिसे पोस्तादाना भी कहते हैं. इसमें आयरन, ओमेगा-3, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे अहम तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूती देते हैं. यह कई रोगों से निजात दिलाते हैं.
अगर आपको भी ठीक से नींद नहीं आती हैं, तो खसखस मददगार साबित हो सकता है. इसमें हल्के शांतकारी गुण होते हैं, जो तनाव कम करने में सहायता प्रदान करते हैं. रात में दूध के साथ इसका सेवन शरीर को रिलैक्स करने में मदद करता है. बेहतर नींद के लिए इसे संतुलित आहार का हिस्सा भी बनाया जा सकता है.
खसखस में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में अहम भूमिका निभाता है. यह आंतों की गति को संतुलित कर कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में भी सहायक हो सकता है. पेट को हल्का और संतुलित रखने के लिए सीमित मात्रा में इसका सेवन लाभकारी है.
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बलिया की पांच साल अनुभवी चिकित्साधिकारी डॉ वंदना तिवारी के अनुसार, खसखस के छोटे बीज में हेल्दी फैट्स जैसे ओमेगा-3 और ओमेगा-6 पाए जाते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं. यह पोटेशियम रक्तचाप संतुलित रखने में भी सहायक है. सही खानपान के साथ इसका उपयोग हृदय स्वास्थ्य के लिए भी सुखद हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
उन्होंने आगे कहा कि, खसखस कैल्शियम, फास्फोरस और मैंगनीज से भरपूर होता है.यहीं तत्व हड्डियों की मजबूती बनाए रखने में मदद करते हैं. हालांकि, बढ़ती उम्र में हड्डियों की सेहत के लिए पोषक आहार जरूरी होता है. ऐसे में सीमित मात्रा में खसखस फायदेमंद हो सकता है.
खसखस एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो त्वचा को निखारने में सहायक माना जाता है. इसका पेस्ट त्वचा पर लगाने से नमी मिल सकती है. बालों में उपयोग करने से रूसी कम करने में मदद मिल सकती है. यह त्वचा का अंदर और बाहर दोनों तरह से देखभाल करता है।
आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है, जिससे दिमाग तक ऑक्सीजन बेहतर पहुंचती है. इसके अलावा, खसखस मानसिक थकान कम करने में भी बेहद लाभकारी और गुणकारी साबित हो सकता है. यह पढ़ाई और काम में फोकस के लिए भी बहुत उपयोगी होता हैं.
खसखस को दूध या पानी में भिगोकर सेवन किया जा सकता हैं. हालांकि, आयुर्वेद चिकित्सक खसखस का सीमित मात्रा में सेवन की सलाह देते हैं. अत्यधिक उपयोग से बचना चाहिए, क्योंकि ज्यादा सेवन कुछ लोगों में समस्या पैदा कर सकता है. गंभीर रोग से ग्रस्त लोग बगैर एक्सपर्ट से परामर्श लिए इसका सेवन न करें.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



