Last Updated:
India Post GDS Result 2026 : ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 की मेरिट लिस्ट जारी हो गई है. यह मेरिट लिस्ट 10वीं के अंकों के आधार पर तैयार की गई है.
India Post GDS Result : ग्रामीण डाक सेवक भर्ती में परीक्षा नहीं होती.
India Post GDS Result 2026 : भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. उम्मीदवार अपने रिजल्ट भारतीय डाक विभाग की वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. ग्रामीण डाक सेवक भर्ती का रिजल्ट डाक विभाग के विभिन्न सर्किल के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के आधार पर तैयार किया गया है.
इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं हुई थी. उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर किया गया है.
कैसे चेक करें रिजल्ट
- ग्रामीण डाक सेवक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करें-
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं.
- होम पेज पर GDS 2026 Schedule-I Shortlisted Candidates के टैब पर क्लिक करें.
- अपने संबंधित राज्य या सर्किल का चुनाव करें.
- इसके बाद चयनित उम्मीदवारों की एक पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी.
- इस लिस्ट में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर सर्च करें. यदि आपका नंबर लिस्ट में है, तो आप शॉर्टलिस्ट हो चुके हैं.
मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद अगला कदम
मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के चरण से गुजरना होगा.
डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए दस्तावेज
वेरीफिकेशन के समय उम्मीदवारों को अपनी 10वीं की ओरिजिनल मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), निवास प्रमाण पत्र और फोटो आईडी (आधार कार्ड/पैन कार्ड) साथ ले जाना होगा.
अभ्यर्थियों के लिए चेतावनी
इंडिया पोस्ट ने स्पष्ट किया है कि मेरिट लिस्ट 10वीं के अंकों के आधार पर तैयार की गई है. यदि वेरीफिकेशन के दौरान किसी भी उम्मीदवार के डॉक्यूमेंट्स फर्जी या गलत पाए जाते हैं तो तत्काल प्रभाव से उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस बार कई राज्यों में कटऑफ 90 फीसदी से पर है. यदि आपका नाम पहली मेरिट लिस्ट में नहीं है, तो निराश न हों. विभाग के खाली पदों के आधार पर दूसरी और तीसरी सप्लीमेंट्री लिस्ट भी जारी हो सकती है.
About the Author
प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



