Image Slider

02 मार्च को शुक्र ग्रह का मीन राशि में गोचर हुआ है। मीन राशि शुक्र की उच्च राशि है। शुक्र जब अपनी स्वयं की राशि या उच्च की राशि में रहता है तो मालव्य योग का निर्माण होता है। एक राशि में शुक्र करीब 28 दिनों तक रहता है। मालव्य योग का बहुत ही शुभ माना जाता है। मालव्य योग से सुख, सुविधा, प्रेम और ऐश्‍वर्य बढ़ जाता है। 

 

1. वृषभ राशि Taurus: 

वृषभ वालों के लिए आपके राशि स्वामी शुक्र अब 'इच्छा पूर्ति' के घर (11वें भाव) में डेरा डाल रहे हैं। यह वक्त आपके लिए किसी जैकपॉट से कम नहीं है। अगर आपका काम ग्लैमर, आर्ट या लग्जरी से जुड़ा है, तो तैयार हो जाइए- सफलता आपके दरवाजे पर दस्तक दे रही है। दोस्तों के साथ शामें रंगीन होंगी और यही मेल-जोल आपको बिजनेस के नए आइडियाज भी देगा। बहन, चाचा या ताऊ के साथ रिश्ते न केवल सुधरेंगे, बल्कि उनके लिए भी यह समय तरक्की वाला रहेगा। पुराने विवाद सुलझेंगे। आप अपनी मीठी बातों से दुश्मनों को भी अपना मुरीद बना लेंगे। बस थोड़ा अपनी सेहत का ख्याल रखें।


 

2. कर्क राशि Cancer:

कर्क राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर 'भाग्य' के द्वार खोल रहा है। आपकी आंतरिक शांति और पारिवारिक खुशियां अब सातवें आसमान पर होंगी। आपका मन अध्यात्म की ओर झुकेगा। किसी तीर्थ यात्रा या लंबी दूरी की सुखद यात्रा का प्लान बन सकता है। घर को सजाने का शौक जागेगा। कोई बड़ी खरीदारी, जैसे नई कार या सपनों का घर, इस दौरान हकीकत बन सकती है। महिलाओं के सहयोग से आपके रुके हुए काम बनेंगे और मानसिक संतुष्टि मिलेगी।


 

3. कुंभ राशि Aquarius:

कुंभ वालों के लिए शुक्र 'पैसे के घर' (दूसरे भाव) में बैठकर आपकी तिजोरी भरने का काम करेंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे। अगर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट या वित्तीय फैसला लेना है, तो यह 'परफेक्ट टाइम' है। पैरेंट्स के जरिए कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। आपकी बातों में शहद जैसी मिठास होगी। लोग आपकी बातों से सम्मोहित होंगे, जिससे आपके बिगड़े काम भी बन जाएंगे। परिवार के साथ बिताया हर पल आपको इमोशनल सुकून देगा।


 

4. मीन राशि Pisces:

मीन राशि वालों के लिए शुक्र आपकी ही राशि यानी 'लग्न' में आ रहे हैं। अब आप खुद ही 'सेंटर ऑफ अट्रैक्शन' होंगे। आपके चेहरे पर एक अलग ही नूर होगा। अगर आप सोशल मीडिया, इन्फ्लुएंसर या कैमरे के सामने रहने वाले प्रोफेशन में हैं, तो आपकी फैन फॉलोइंग रॉकेट की तरह बढ़ेगी। यह वक्त खुद को पैम्पर करने का है। आप अपनी ग्रूमिंग और लाइफस्टाइल पर ध्यान देंगे।अचानक होने वाली घटनाओं से डरने के बजाय, आप अपनी लाइफ को बेहतर बनाने के लिए बड़े और क्रांतिकारी फैसले लेंगे। आप एक राजा जैसी लाइफस्टाइल जीने की ओर अग्रसर होंगे।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||