बॉलीवुड की शादी-ब्याह की लिस्ट में जितने भी आइकॉनिक गाने शामिल हैं, उनमें से एक सबसे खास है ‘मुबारक हो तुमको ये शादी तुम्हारी’. साल 2002 में आई फिल्म ‘हां मैंने भी प्यार किया’ का ये गीत आज भी किसी भी शादी समारोह की रौनक बना रहता है. अक्षय कुमार, करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन पर फिल्माए गए इस गाने को नदीम-श्रवण की जोड़ा ने अपने संगीत से सजाया था. उदित नारायण की मीठी आवाज ने इस गाने में जान डाल दी. दुल्हन के माथे की बिंदी, हाथों की मेंहदी और चूड़ियों की खनक को बखूबी शब्द देने वाला यह गीत सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि एक दुल्हन के लिए दुआओं का पैगाम है. 7 मिनट से ज्यादा लंबा यह ट्रैक नदीम-श्रवण की क्लासिक जोड़ी की मधुर धुनों से भरा है और आज भी शादियों, सुहागरात और इमोशनल मोमेंट्स में बजता है. यूट्यूब पर इसके वीडियो को करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं, जो इसकी टाइमलेस अपील दिखाता है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



