Image Slider

Last Updated:

बहराइच जिले के मोहल्ला नाजिरपुरा में पुराना नानपारा हाईवे के किनारे बना हुआ नाला मोहल्ले वासियों के लिए मुसीबत खड़ा कर रहा है.जिसका पानी न सिर्फ बरसात में लोगों को परेशान करता है बल्कि आम दिनों में भी इस रास्ते से होकर निकलना लोगों का दुश्वार रहता है.नाला भर जाने के बाद पानी सीधा रोड पर आ जाता है जिससे कई बार बच्चे और बूढ़े गिरकर चोट भी खा गए है.

ख़बरें फटाफट

बहराइच: जिले के मोहल्ला नाजिरपुरा में पुराना नानपारा हाईवे के किनारे बना हुआ नाला मोहल्ले वासियों के लिए मुसीबत खड़ा कर रहा है, जिसका पानी न सिर्फ बरसात में लोगों को परेशान करता है बल्कि आम दिनों में भी इस रास्ते से होकर निकलना लोगों का दुश्वार रहता है. नाला भर जाने के बाद पानी सीधा रोड पर आ जाता है जिससे कई बार बच्चे और बूढ़े गिरकर चोट भी खा गए है. लोगों का कहना है दो-तीन महीने पर एक बार सफाई तो होती है, लेकिन बस नाम की.

नाले की पूरी कहानी!

बहराइच शहर के मोहल्ला नाजिर पूरा निकट वैष्णवी होटल के पास स्थित नाला पिछले कई सालों से मोहल्ले वासियों व राहगीरों के लिए मुसीबत बना हुआ है. नाले के गंदे पानी की वजह से धीरे-धीरे अब रोड भी खराब हो गई है. लगातार पानी भरने के कारण रोड पर कई गड्ढे हो गए है जिससे लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

लोगों ने कई बार की शिकायत लेकिन नतीजा शून्य!

लोकल 18 की टीम जब इस नाले की दुश्वारियों की बात करने मोहल्ले वासियों तक पहुंची तब मोहल्ले वासी बोलते नहीं थके, मोहल्ले वासियों ने कहा इसकी शिकायत कई बार मुख्यमंत्री पोर्टल पर जिले के आला अधिकारी जिला अधिकारी से और तो और संबंधित अधिकारी नगर पालिका से कई बार की गई है, लेकिन नगर पालिका के कर्मचारी आते हैं और बस खाना पूर्ति करके चले जाते हैं. इस नाले की गहनता से सफाई की आवश्यकता है.

इसके अलावा, नाले के पानी की निकासी की व्यवस्था ठीक से नहीं है बदलते वक्त के साथ-साथ नाले के इर्दगिर्द अवैध अतिक्रमण भी काफी हो गया हैं जिस वजह से भी नाले का पानी सही से निकल नहीं पता है, लेकिन इस पर संबंधित ध्यान नहीं दे रहे हैं. आम दिनों में भी नाले का पानी ओवरफ्लो होकर रोड पर भरा रहता है. मोटरसाइकिल, कार सवार तो किसी तरीके से निकल जाते हैं, लेकिन पैदल स्कूल जाने वाले बच्चे काम धंधे पर जाने वाले लोग निकलने से कतराते हैं. कई बार तो उनको लंबा सफर तय करके घूम कर आना पड़ता है, तो कई बार इसी पानी के रास्ते उनको निकालना पड़ता है.

बरसात में नाले की सूरत बद से बदतर

नॉर्मल दिनों में तो इस रास्ते पर पानी भर ही रहता है लेकिन बरसात की बात करें तो बरसात में मानो या रास्ता बिल्कुल तालाब बन जाता हो शहर के बीचों बीच में होने के बावजूद भी निकासी सही से पानी की न होने के कारण पानी मोहल्ले वासियों के घरों में भरने लगता है. लोगों ने कहा है सभासद भी ध्यान नहीं देते हैं. आसपास के लोग जब शिकायत करते हैं उसका भी कोई असर नहीं होता है. नाले का पानी ओवरफ्लो होकर नालियों को जाम कर देता है और नाली का पानी सीधे घरों में दस्तक देता है जिससे बीमारी तो पनपती ही है साथ-साथ मोहल्ले वासियों को काफी दिक्कत का सामना भी करना पड़ता है. मोहल्ले वासी इस आस में बैठे हुए हैं कब प्रशासन की नजर इस नाले पर पड़ेगी और इसकी सूरत सुधरेगी.

About the Author

authorimg

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||