Image Slider

होमताजा खबरदेश‘PoK खाली करो, तुम हकीकत से दूर हो’, भारत ने UN में पाकिस्तान को जमकर लताड़ा

Last Updated:

India Slams Pakistan: भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को हड़काया है. संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को उसकी औकात याद दिलाई. संयुक्त राष्ट्र में भारत की राजनयिक अनुपमा सिंह ने पाकिस्तान के आरोपों पर सख्त प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि अगर जम्मू-कश्मीर में बना दुनिया का सबसे ऊंचा चिनाब रेल ब्रिज पाकिस्तान को नकली लगता है, तो शायद वह हकीकत से दूर है.

ख़बरें फटाफट

'PoK खाली करो, तुम हकीकत से दूर हो', भारत ने UN में पाकिस्तान को जमकर लताड़ाZoom

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को लताड़ लगाई है.

India Slams Pakistan at UN: इंटरनेशनल मंच पर भारत के सामने पाकिस्तान को एक बार फिर मुंह की खान पड़ी है. यूएन यानी संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई है. भारत की राजनयिक अनुपमा सिंह ने पाकिस्तान के झूठे आरोपों का मुंहतोड़ जवाब दिया और पीओके खाली करने को चेताया. उन्होंने साफ-साफ कहा कि पाकिस्तान को PoK यानी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर खाली करना चाहिए, क्योंकि उसने भारत की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है. साथ ही, उन्होंने जम्मू-कश्मीर में बने दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल ब्रिज का जिक्र किया. संयुक्त राष्ट्र में भारत की राजनयिक अनुपमा सिंह ने पाकिस्तान के आरोपों पर सख्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर जम्मू-कश्मीर में बना दुनिया का सबसे ऊंचा चिनाब रेल ब्रिज पाकिस्तान को नकली लगता है, तो शायद वह हकीकत से दूर है.

दरअसल, यह पूरी घटना UN की बैठक में हुई. यहां पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर पर फिर से पुराना राग अलापा. जब भारत की बारी आई तो उसने पाकिस्तान को अच्छे से सुनाया. भारत ने पाकिस्तान के आरोपों को खारिज किया. उन्होंने कहा कि अगर जम्मू-कश्मीर में बना दुनिया का सबसे ऊंचा चिनाब रेल ब्रिज पाकिस्तान को नकली लगता है, तो शायद वह हकीकत से दूर है. उन्होंने तंज करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर का विकास बजट पाकिस्तान के हालिया IMF बेलआउट पैकेज से दोगुना है, जिससे शायद पाकिस्तान को जलन हो रही है.

‘जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग’

यूएन में भारत ने एक बार फिर अपनी पुरानी बात को ही दोहराया. भारत ने साफ कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न और अटूट हिस्सा था, है और रहेगा. 1947 के इंडियन इंडिपेंडेंस एक्ट और अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत इसका भारत में विलय पूरी तरह कानूनी और अंतिम है. भारत की ओर से अनुपमान सिंह ने यह भी कहा कि असली मुद्दा पाकिस्तान द्वारा भारतीय जमीन पर किया गया अवैध कब्ज़ा है, जिसे उसे खाली करना चाहिए. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को पीओके खाली कर देना चाहिए.

पाकिस्तान को भारत ने नसीहत भी दी

अनुपमा सिंह ने पाकिस्तान को लोकतंत्र पर नसीहत देने से भी रोका और कहा कि जहां सरकारें अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पातीं, वहां से लोकतंत्र पर भाषण देना ठीक नहीं. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में रिकॉर्ड मतदान इस बात का सबूत है कि वहां के लोग आतंकवाद और हिंसा की राजनीति को ठुकरा चुके हैं और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं. अंत में भारत ने कहा कि पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बयानबाज़ी करने के बजाय अपने अंदरूनी संकट पर ध्यान देना चाहिए.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||