-सभी प्लेटफॉर्म आवंटित होने के बाद नो वेंडिंग जोन बनेगा सेक्टर
-प्राधिकरण ने 12 सेक्टरों में बनाए 769 प्लेटर्फार्म
उदय भूमि संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से निर्मित वेंडिंग जोन में 20 वेंडरों को प्लेटफॉर्म आवंटित कर दिए गए हैं। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस और एसीईओ प्रेरणा सिंह की मौजूदगी में इन वेंडरों को आवंटन पत्र सौंपा। विधायक ने कहा कि प्राधिकरण के इस पहल से जरूरतमंदों को अपने परिवार के भरण-पोषण का जरिया मिल गया है और दूसरे प्लेटफॉर्म मिल जाने से ये वेंडर रोड के किनारे रेहड़ी नहीं लगाएंगे, जिससे ट्रैफिक की समस्या भी दूर होगी।
दरअसल, ग्रेटर प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने रेहड़ी-पटरी वालों को रोजी-रोटी कमाने के लिए मुकम्मल प्लेटफॉर्म देने मकसद से सेक्टर अल्फा टू, बीटा वन व टू, सेक्टर-36, ओमीक्रॉन वन ए व 3, ज्यू-2 व 3, गामा टू, डेल्टा वन व थ्री, पाई-1 व 2 कुल 769 प्लेटफॉर्म बनाए गए हैं।
प्राधिकरण ने अब इनका आवंटन शुरू कर दिया है। दादरी विधायक ने मंगलवार को 20 पात्र आवंटियों को आवंटन पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि वेंडरों को रोजी-रोटी कमाने की मुकम्मल जगह मिल गई है। प्राधिकरण के अर्बन सर्विस विभाग ओएसडी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व में चयनित पात्र आवंटियों में से 109 को प्लेटफार्म देने का निर्णय लिया गया, लेकिन इन पात्र आवंटियों के नामों पर भी आपत्ति आ रही थी। प्राधिकरण ने पूरी पारदर्शिता बरतते हुए सभी एसीईओ की एक समिति से दोबारा वेरिफिकेशन कराया गया, जिसमें से पहले फेज में 20 आवंटियों को प्लेटफार्म देने का निर्णय लिया गया।
ये 20 प्लेटफार्म अल्फा टू, बीटा टू और सेक्टर-36 में दिए गए हैं। बता दें, कि इन वेंडिंग जोन में प्लेटफॉर्म के साथ ही शेड भी बनाए गए हैं। बिजली-पानी, शौचालय आदि के भी इंतजाम किए गए हैं। इनको जगह देने के बाद जैसे-जैसे और भी वेंडिंग जोन बनते जाएंगे, वैसे-वैसे पात्रों को दिए जाएंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह का कहा है कि जिन सेक्टरों में सभी निर्मित वेंडिंग जोन आवंटित हो जाएंगे, उसके बाद ट्रैफिक की समस्या को ध्यान में रखते हुए उसे नो वेंडिंग जोन घोषित किया जाएगा। वेंडिंग जोन में प्लेटफॉर्म आवंटन के दौरान वरिष्ठ प्रबंधक राजेश गौतम भी मौजूद रहे।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



