साउथ सुपरस्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को उदयपुर के ‘द मेमेंटोज’ होटल में शादी करने जा रहे हैं. कपल ने अपनी प्राइवेसी के लिए तीन-लेवल सिक्योरिटी का कड़ा इंतजाम किया है, जिसमें इंटरनेशनल टीमें भ…और पढ़ें
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं.
नई दिल्ली: आखिरकार फैंस का इंतजार खत्म हुआ! साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ी, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा उदयपुर में सात फेरे लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. अपनी प्राइवेसी को लेकर यह कपल कितना सीरियस है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने शादी के वेन्यू पर तीन लेयर की सुरक्षा की व्यवस्था है. लोकल पुलिस और हैदराबाद से आई खास टीम के साथ-साथ एक इंटरनेशनल सिक्योरिटी एजेंसी को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है. मकसद साफ है- शादी के हर पल को निजी रखा जाए और बिना किसी बाहरी दखल के सारे रस्मो-रिवाज शांति से पूरे हों. अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित ‘द मेमेंटोज’ (आईटीसी होटल्स) को इस खास मौके के लिए चुना गया है, जहां सुरक्षा का घेरा इतना सख्त है कि परिंदा भी पर न मार सके.
शादी की खबरों पर खुद मुहर लगाते हुए रश्मिका और विजय ने इंस्टाग्राम पर एक बहुत ही प्यारा और इमोशनल नोट शेयर किया है. उन्होंने अपने फैंस को शुक्रिया कहते हुए लिखा कि जब उन्होंने खुद के लिए कुछ तय नहीं किया था, तब भी फैंस ने उन्हें ‘विरोश’ नाम देकर ढेर सारा प्यार दिया. कपल ने अपनी इस नई शुरुआत को ‘विरोश की शादी’ का नाम दिया है. इस जोड़ी ने 3 अक्टूबर 2025 को हैदराबाद में सगाई की थी और अब 26 फरवरी को वे शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. समारोह को छोटा और पर्सनल रखा गया है, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे. दोनों चाहते हैं कि यह पल उनके लिए यादगार और शोर-शराबे से दूर हो.
फिल्म ‘गीता गोविंदम’ के सेट पर हुई थी मुलाकात
भले ही शादी प्राइवेट हो रही है, लेकिन जश्न अभी बाकी है! उदयपुर में शादी के बाद यह कपल अपने दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री के साथियों के लिए दो बड़े रिसेप्शन होस्ट करने वाला है. पहला भव्य रिसेप्शन 4 मार्च 2026 को हैदराबाद के आलीशान ‘ताज कृष्णा’ होटल में होगा, जिसमें टॉलीवुड और बॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ-साथ तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के भी शामिल होने की उम्मीद है. इसके बाद, मुंबई में भी एक ग्रैंड पार्टी दी जाएगी. रश्मिका और विजय की पहली मुलाकात 2018 में फिल्म ‘गीता गोविंदम’ के सेट पर हुई थी, जहां से शुरू हुई यह दोस्ती ‘डियर कॉमरेड’ तक पहुंचते-पहुंचते प्यार में बदल गई और अब यह खूबसूरत रिश्ता शादी के मुकाम तक पहुंच गया है.
साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से होगी शादी, केले के पत्तों पर परोसा जाएगा भोजन!
विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना के फैंस उनकी शादी की पहली तस्वीरें देखने को बेताब हैं. अब खबर आ रही है कि वे साउथ इंडियन परंपराओं के अनुसार शादी रचाएंगे. इस शादी में दक्षिण भारत के पारंपरिक रीति-रिवाजों का खास पालन किया जाएगा. मुमकिन है कि मेहमानों को केले के पत्तों पर भोजन परोसा जाए.
कपल ने प्यार बरसाने के लिए फैंस का जताया आभार
विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की शादी को ‘द वेडिंग ऑफ विरोश’ का नाम दिया गया है. कपल की ओर से जारी एक नोट के अंत में फैंस के प्रति गहरा आभार जताया है. उन्होंने फैंस को उनके प्यार के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि वे हमेशा उनके इस सफर का हिस्सा रहेंगे.
200 लोगों के सामने विजय देवरकोंडा संग किस करना था ‘शॉकिंग’
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। दोनों की मुलाकात 2018 की फिल्म गीता गोविंदम के सेट पर हुई थी. इसी रोमांटिक ड्रामा में दोनों ने एक किसिंग सीन भी दिया था, जिसे लेकर रश्मिका ने पहले खुलकर बात की थी. फिल्मी ज्ञान को दिए एक पुराने इंटरव्यू में रश्मिका ने बताया था कि उनका पहला ऑन-स्क्रीन किस काफी शॉकिंग अनुभव था. उन्होंने कहा, ‘पहली बार ऑन-स्क्रीन किस ‘गीता गोविंदम’ में था. आप नहीं जानते कि यह कैसा होगा, क्योंकि यह एक को-एक्टर के साथ होता है. मेरे लिए किस बहुत पर्सनल और इंटिमेट चीज है. सेट पर लगभग 200 लोग मौजूद थे और मैं सोच रही थी-यह कैसे होगा?’ रश्मिका ने यह भी कहा कि विजय भी उतने ही असहज थे, जितनी वह खुद थीं. दोनों ने प्रोफेशनल तरीके से सीन को पूरा किया, लेकिन वह पल उनके लिए हमेशा खास और यादगार रहेगा.
February 24, 202616:54 IST
Rashmika Vijay Wedding Live Updates: रश्मिका मंदाना के लिए जब 200 लोगों के सामने विजय देवरकोंडा संग किस करना था ‘शॉकिंग’
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। दोनों की मुलाकात 2018 की फिल्म गीता गोविंदम के सेट पर हुई थी. इसी रोमांटिक ड्रामा में दोनों ने एक किसिंग सीन भी दिया था, जिसे लेकर रश्मिका ने पहले खुलकर बात की थी. फिल्मी ज्ञान को दिए एक पुराने इंटरव्यू में रश्मिका ने बताया था कि उनका पहला ऑन-स्क्रीन किस काफी शॉकिंग अनुभव था. उन्होंने कहा, ‘पहली बार ऑन-स्क्रीन किस ‘गीता गोविंदम’ में था. आप नहीं जानते कि यह कैसा होगा, क्योंकि यह एक को-एक्टर के साथ होता है. मेरे लिए किस बहुत पर्सनल और इंटिमेट चीज है. सेट पर लगभग 200 लोग मौजूद थे और मैं सोच रही थी-यह कैसे होगा?’ रश्मिका ने यह भी कहा कि विजय भी उतने ही असहज थे, जितनी वह खुद थीं. दोनों ने प्रोफेशनल तरीके से सीन को पूरा किया, लेकिन वह पल उनके लिए हमेशा खास और यादगार रहेगा.
Rashmika Vijay Wedding Live Updates: कपल ने प्यार बरसाने के लिए फैंस का जताया आभार
नई दिल्ली: विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की शादी को ‘द वेडिंग ऑफ विरोश’ का नाम दिया गया है. कपल की ओर से जारी एक नोट के अंत में फैंस के प्रति गहरा आभार जताया है. उन्होंने फैंस को उनके प्यार के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि वे हमेशा उनके इस सफर का हिस्सा रहेंगे.
Rashmika Vijay Wedding Live Updates: मेहमानों का होगा खास स्वागत, पीने को दिया जाएगा खास ‘ड्रिंग’
नई दिल्ली: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंड की शादी में पहुंचने वाले मेहमानों का स्वागत नारियल पानी से किया जाएगा. साउथ इंडियन कल्चर में इसका खास महत्व है, जो शुद्धता और सम्मान का प्रतीक माना जाता है.
Rashmika Vijay Wedding Live Updates: साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से होगी शादी, केले के पत्तों पर परोसा जाएगा भोजन!
नई दिल्ली: विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना के फैंस उनकी शादी की पहली तस्वीरें देखने को बेताब हैं. अब खबर आ रही है कि वे साउथ इंडियन परंपराओं के अनुसार शादी रचाएंगे. इस शादी में दक्षिण भारत के पारंपरिक रीति-रिवाजों का खास पालन किया जाएगा. मुमकिन है कि मेहमानों को केले के पत्तों पर भोजन परोसा जाए.
Rashmika Vijay Wedding Live Updates: बड़े फिल्मी सितारे नहीं फिल्ममेकर्स होंगे शामिल?
नई दिल्ली: रश्मिका-विजय देवरकोंडा की शादी में बड़े राजनेताओं के शामिल होने की खबर आ रही है, लेकिन कोई बड़े स्टार के शामिल होने की सुगबुगाहट नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी में किसी भी बड़े फिल्मी सितारे के शामिल होने की उम्मीद नहीं है. मेहमानों की लिस्ट में तेलंगाना के कुछ राजनेता और कुछ चुनिंदा फिल्म निर्देशकों के नाम शामिल हैं.
Rashmika Vijay Wedding Live Updates: 24 फरवरी को मेहंदी सेरेमनी, 25 को ‘हल्दी’-‘संगीत’ का जश्न
नई दिल्ली: विजय और रश्मिका की शादी का जश्न आज से शुरू है. सेलिब्रेशन की शुरुआत आज 24 फरवरी को ‘मेहंदी’ सेरेमनी के साथ होगी. इसके बाद 25 फरवरी को ‘हल्दी’ और ‘संगीत’ के इवेंट का आयोजन किया जाएगा. इन निजी लेकिन रॉयल प्री-वेडिंग फंक्शन्स में परिवार के सदस्य और कुछ बेहद करीबी दोस्तों के शामिल होंगे.
Rashmika Vijay Wedding Live: ‘गीता गोविंदम’ के सेट पर मिले, ‘डियर कॉमरेड’ में आए करीब, विजय-रश्मिका की क्यूट लव स्टोरी
नई दिल्ली: विजय और रश्मिका पहली बार ‘गीता गोविंदम’ के सेट पर मिले थे. कहते हैं कि फिल्म ‘डियर कॉमरेड’ की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे. तब से लेकर अब तक, दोनों ने अपने निजी जीवन को लाइमलाइट से दूर रखने की पूरी कोशिश की. वे अक्सर पब्लिक प्लेस पर साथ दिखते और डेटिंग की तमाम अफवाहों के बावजूद कपल ने शादी से पहले तक अपने रिश्ते को पूरी तरह प्राइवेट रखा था.
Rashmika Vijay Wedding Live: मेहमान इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे फोन
नई दिल्ली: विजय और रश्मिका की शादी की खबरों के बीच अब सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर बड़े अपडेट सामने आ रहे हैं. खबरों के मुताबिक, शादी के जश्न के दौरान पूरी तरह प्राइवेसी बनाए रखने के लिए सख्त ‘नो-फोन पॉलिसी’ लागू की गई है. समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों से अनुरोध किया गया है कि वे किसी भी इवेंट के दौरान अपना फोन इस्तेमाल न करें और न ही साथ रखें.
Rashmika Vijay Wedding Live: 100 खास मेहमानों को दिया निमंत्रण, नहीं दिखेंगे फिल्मी सितारे
नई दिल्ली: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है. अब इस शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. खबरों की मानें तो इस ‘प्राइवेट अफेयर’ में फिल्मी सितारें नहीं दिखेंगे, बल्कि कपल ने इसे बेहद निजी रखने का फैसला किया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, गेस्ट लिस्ट में फिल्म इंडस्ट्री के बड़े दिग्गजों के बजाय तेलंगाना के कुछ प्रमुख राजनेता और वे फिल्म निर्देशक शामिल हैं, जिनके साथ कपल के करीबी संबंध रहे हैं. पूरी शादी में कुल मिलाकर केवल 100 मेहमानों को आमंत्रित किया गया है. कपल का मकसद खास पल को बिना किसी शोर-शराबे के सिर्फ अपने परिवार और बेहद करीबी लोगों के साथ बिताना है.
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding Live: शादी के बाद ‘राणा बाली’ में नजर आएंगे रश्मिका-विजय
नई दिल्ली: रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा ने 3 अक्टूबर2025 को हैदराबाद में सगाई की थी. कपल शादी के बाद अपनी तीसरी तेलुगू फिल्म ‘राणा बाली’ में नजर आएंगे, जो 11 सितंबर को रिलीज होगी.
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding Live: रश्मिका-विजय देवरकोंडा की शादी का जश्न शुरू, खास मेहमानों के लिए आज रात उदयपुर में रॉयल डिनर की तैयारी
नई दिल्ली: रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा का प्रीवेडिंग सेलिब्रेशन शुरू हो गया है. हमारी सहयोगी वेबसाइट न्यूज18 इंग्लिश ने एक विश्वसनीय सूत्र के हवाले से बताया कि कपल आज रात अपने परिवार और मेहमानों के लिए एक भव्य जिनर का आयोजन कर रहा है. सूत्र ने कहा, ‘विजय और रश्मिका अपनी शादी के दिन की तैयारियों में जुटे हैं और एक बड़ी पार्टी का आयोजन कर रहे हैं. जाने-माने शेफ एक विशेष मेनू तैयार करने के लिए साथ आ रहे हैं. इस शानदार दावत में उनके कुछ पसंदीदा व्यंजन शामिल होंगे. यह उनकी शादी से पहले की पहली पार्टियों में से एक है.’
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding Live: टॉलीवुड-बॉलीवुड सितारों के लिए अलग से रॉयल पार्टी, शामिल हो सकते हैं मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी
रश्मिका-मंदाना ने मैरिज सेरेमनी को पूरी तरह से निजी रखने का फैसला किया है, जिसमें केवल करीबी परिवार और दोस्त ही शामिल होंगे. उदयपुर में शादी के बाद वे 4 मार्च 2026 को हैदराबाद में एक भव्य रिसेप्शन देने वाले हैं. खबरों के मुताबिक, यह समारोह ताज कृष्णा होटल में आयोजित किया जाएगा, जिसमें टॉलीवुड और बॉलीवुड के कई सितारों के शामिल होने की संभावना है. तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के भी इवेंट में शामिल होने की उम्मीद है.
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding Live: रश्मिका-विजय के वेडिंग वेन्यू में 1 रात रुकने की कीमत 75000!
नई दिल्ली: रश्मिका-विजय देवरकोंडा की शादी उदयपुर में अरावली की पहाड़ियों से घिरे आईटीसी होटल्स के मेमेंटोस में हो रही है जो एक शांत जगह है जो हरे-भरे पेड़ों से घिरा हुआ है. लग्जरी का आनंद लेने वाले लोग अपनी अगली उदयपुर जर्नी पर यहां ठहरने के लिए बुकिंग कर सकते हैं. आईटीसी होटल्स ‘मेमेंटोज’ की वेबसाइट के अनुसार, 45 स्वॉयर मीटर के विला में चार मेहमान रह सकते हैं, जिसमें एक रात रुकने की कीमत लगभग 35,499 रुपये, जबकि एक प्रीमियम सुइट की कीमत करीब 71,499 रुपये है.
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding Live: विजय दोस्तो संग खेला पूल वॉलीबॉल, रश्मिका की जापानी डिनर पार्टी
नई दिल्ली: विजय देवरकोंडा ने पूल वॉलीबॉल का लुत्फ उठाया, वहीं रश्मिका मंदाना ने उदयपुर में होने वाली शादी से पहले एक खास जापानी डिनर सेटअप की तस्वीरें शेयर कीं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



