Image Slider

Last Updated:

गुवाहाटी से कोलाकाता के बीच चलने वाली वंदे भारत लोगों को खूब पसंद आ रही है, इसी वजह से आक्‍यूपेंसी रेट काफी अच्‍छा है. इसकी सुविधाएं देखकर दूसरे शहरेां के लोग जरूर सोच रहे होंगे कि उनके यहां से कब चलेगी. ऐसे लोगों को ज्‍यादा इंतजार करने की जरूरत नहीं है.

अगली वंदेभारत स्‍लीपर ट्रेन आपके शहर से चलेगी क्‍या, कब तक ट्रैक पर आएगी?Zoom

मई तक दूसरे रूट पर भी चल सकती है वंदे भारत स्‍लीपर.

Vande Bharat Sleeper New Train News- नई दिल्‍ली. देश की पहली सेमी हाई स्‍पीड ट्रेन यानी वंदे भारत चल चुकी है, जो गुवाहाटी से कोलकाता के बीच यात्रियों को सफर कर रही है. इससे पूर्व और पूर्वोत्‍तर के लोगों का सफर आसान हो गय है. अब उत्‍तर भारत के लोग टकटकी लगाए बैठैं हैं कि यहां पर यह शाही ट्रेन कब चलेगी, किस रूट पर चलेगी. इस साल अंत तक कितनी ट्रेनें ट्रैक पर आएंगी. आइए जानते हैं कि रेलवे मंत्रालय की तैयारी क्‍या है ?

गुवाहाटी से कोलाकाता के बीच चलने वाली वंदे भारत लोगों को खूब पसंद आ रही है, इसी वजह से आक्‍यूपेंसी रेट काफी अच्‍छा है. इसकी सुविधाएं देखकर दूसरे शहरेां के लोग जरूर सोच रहे होंगे कि उनके यहां से कब चलेगी. रेल मंत्री ने स्‍वयं घोषणा की है कि इस साल अंत तक 12 वंदेभारत ट्रैक पर होंगी. अगस्‍त तक 6 और ट्रेन के ट्रैक पर उतारने की भी बात कही गयी है.

रेल मंत्रालय के अनुसार इस साल अंत तक 12 वंदेभारत स्‍लीपर कोच ट्रैक पर लाने के लिए रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है. इनके प्रोडक्‍शन भी तेजी से किए जा रहे हैं. संभावना है कि मई तक दो और वंदेभारत स्‍लीपर ट्रैक पर आ सकती हैं. बीईएमएल और आईसीएफ में वंदेभारत स्‍लीपर तैयार हो रही हैं. मई के बाद से तेजी से ट्रेनों का प्रोडक्‍शन शुरू हो जाएगा. मंत्रालय के वरिष्‍ठ अधिकारी ने बताया कि किसी भी नई डिजाइन की ट्रेन के शुरुआती एक दो रेक के प्रोडक्‍शन में समय लगता है. पर इसके बाद तेजी से प्रोडक्‍शन शुरू हो जाता है. वंदे भारत स्‍लीपर में भी ऐसे ही प्रोडक्‍शन होगा.

कुल कितनी वंदेभारत स्‍लीपर निर्माण की है तैयारी

भारतीय रेलवे कुल 260 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट बनाने की योजना बना चुकी है. इनका प्रोडकशन चरणबद्ध तरीके से होगा. बेंगलुरु और चेन्नई कोच फैक्ट्रियों में इनका निर्माण किया जा रहा है. ये ट्रेनें ‘कवच’ सुरक्षा सिस्टम, रिजनरेटिव ब्रेकिंग और इंटरनेशनल स्टैंडर्ड सुविधाओं से लैस होंगी.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||