Image Slider

मोदीनगर। नगर के सीकरी खुर्द गांव के समीप पुरानी रंजिश में हमलावरों ने 12वीं की परीक्षा देने आ रहे छात्र रिहान को घेर कर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल छात्र को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घायल छात्र को उपचार के बाद किसी तरह परीक्षा दिलवाई गई। घायल छात्र के पिता ने एक जिला पंचायत सदस्य के पुत्र और उसके 10 साथियों पर हमले का आरोप लगाया है।

Trending Videos

गांव कलछीना निवासी अब्दुल कादिर ने बताया कि उनका पुत्र रिहान कक्षा 12 का छात्र है। लगभग 10 दिन पूर्व एक जिला पंचायत सदस्य के पुत्र ने उनके पुत्र के साथ अभद्रता कर दी थी। जिला पंचायत सदस्य ने माफी मांगते हुए समझौता कर लिया था। आरोप है कि समझौते के बावजूद उनका पुत्र रंजिश रखता था। सोमवार दोपहर रिहान 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने मोदीनगर आ रहा था। आरोप है कि इसी दौरान जिला पंचायत सदस्य के पुत्र ने अपने आठ से दस साथियों के साथ मिलकर रिहान को गांव सीकरी खुर्द में घेर लिया और उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपियों ने रिहान को फावड़ा मारकर घायल कर दिया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां भाग गए। रिहान के परिजनों ने कार्रवाई की मांग करते हुए मोदीनगर थाने पर हंगामा किया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने रिहान के परिजनों को कार्रवाई का भरोसा देकर किसी तरह शांत कराया। अब्दुल कादिर ने जिला पंचायत सदस्य के पुत्र और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ घटना की तहरीर दी। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||