Last Updated:
IND vs SA Live Score: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज शाम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 का मुकाबला खेला जाना है. पिछली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में दोनों टीमों की टक्कर हुई थी. रोहित शर्मा की कप्तानी में भार…और पढ़ें
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 मुकाबला
India vs South Africa Live score: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में तमाम क्रिकेट फैंस को जिस मुकाबले का इंतजार था वो आज ही है. शाम 7 बजे अहमदाबाद के ऐतिहासिक नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें सुपर 8 के मुकाबले में खेलने उतरेंगी. टीम इंडिया ने 2024 के फाइनल में प्रटियाज टीम को हराकर वर्ल्ड चैंपियन बनने का कारनामा अंजाम दिया था. ट्रॉफी ना जीत पाने की टीस लेकर इस मैच में साउथ अफ्रीका उतरेगा.
भारत की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल
साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश/जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी.
February 22, 202614:50 IST
IND vs SA Live Score: श्रीलंका ने टॉस जीतकर इंग्लैंड के खिलाफ चुनी फील्डिंग
भारत – साउथ अफ्रीका मैच लाइव: आज आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 में दिन का पहला मुकाबला श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है. इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. उन्होंने कहा वो लक्ष्य का पीछा करना पसंद करेंगे.
IND vs SA Live Score: भारत और साउथ अफ्रीका अजेय
भारत – साउथ अफ्रीका मैच लाइव: इस टी20 वर्ल्ड कप में अब तक दोनों टीम अजेय है. भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें अपने चारों ग्रुप मैच जीतकर सुपर 8 में पहुंची है. आज के मैच में किसी एक टीम को हार का सामना करना पड़ेगा. ग्रुप स्टेज में 4 मैच खेले गए थे और सभी मैच भारत और साउथ अफ्रीका के हक में रहे थे.
India vs South Africa Live score: बदला लेने उतरेगी साउथ अफ्रीका
Bharat vs SA LIVE Score: भारत और दक्षिण अफ्रीका एक बार फिर आईसीसी इवेंट में आमने-सामने होंगे. यह मुकाबला 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार होगा, जब ‘मेन इन ब्लू’ ने प्रोटियाज को हराकर खिताब अपने नाम किया था. अब दक्षिण अफ्रीका उस हार का बदला लेने के लिए मैदान में उतरने जा रहा है. दक्षिण अफ्रीका ने आज तक न तो टी20 वर्ल्ड कप और न ही वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता है.
India vs South Africa Live score: साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11
भारत – साउथ अफ्रीका मैच लाइव: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश/जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी.
India vs South Africa Live score: भारत की संभावित प्लेइंग 11
भारत – साउथ अफ्रीका मैच लाइव: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल
India vs South Africa Live score: आज शाम महा मुकाबला
नमस्कार, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 मुकाबले की लाइव कवरेज में आपका स्वागत है. ग्रुप ए के इस बड़े मुकाबले में भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा. टॉस आधा घंटा पहले 6.30 बजे किया जाएगा.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



