Image Slider

Last Updated:

दिल्ली की एक 9वीं कक्षा की छात्रा ने किसानों की परेशानी को अपना मिशन बना लिया है. DAV Centenary Public School, Paschim Enclave की छात्रा नैन्सी नयन ने एक ऐसा AI आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया है, जो किसानों को फसल की सही सलाह देने से लेकर बाजार तक सीधी पहुंच दिलाने का काम करेगा.

Gen Z का कमाल, किसानों के देखा दर्द तो 9वीं की छात्रा ने बना दिया AI ऐपZoom

दिल्ली. भारत में किसानों को देश की रीढ़ कहा जाता है, लेकिन हकीकत यह है कि वे अक्सर कर्ज और बाजार की अनिश्चित कीमतों से जूझते हैं. कुछ साल पहले टमाटर की कीमतों में अचानक उतार-चढ़ाव ने कई छोटे किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया. दिल्ली के आसपास खेती करने वाले किसानों से जुड़ाव रखने वाली नैन्सी ने उनकी परेशानी को करीब से देखा. उन्हें यह सवाल परेशान करता रहा क्या यह सामान्य है कि जो किसान इतनी मेहनत करें, उसे उसका सही फल न मिले, इसी सवाल ने एक बड़े समाधान का रूप ले लिया.

नैन्सी ने SAATHI नाम का एक AI-assisted डिजिटल एडवाइजरी प्लेटफॉर्म तैयार किया है. इस प्लेटफॉर्म पर किसान QR कोड के जरिए अपनी जमीन का आकार, मिट्टी का प्रकार और कौन-सी फसल उगाना चाहते हैं, जैसी जानकारी दर्ज कर सकते हैं.

इसके बाद AI मैक्रो और माइक्रो ट्रेंड्स का विश्लेषण करता है जैसे अगर 2024 और 2025 में किसी फसल का प्रदर्शन अच्छा रहा है, तो 2026 में भी उसके अच्छे रहने की संभावना कितनी है. उसी आधार पर किसानों को फसल उगाने की सलाह दी जाती है. साथ ही उन्हें टिकाऊ खेती (सस्टेनेबल हैबिट्स) अपनाने की भी जानकारी दी जाती है.

सीधे बाजार से जुड़ाव
अक्सर किसान अच्छे बीज और खाद के लिए बिचौलियों पर निर्भर रहते हैं, जिससे लागत बढ़ जाती है. नैन्सी के प्लेटफार्म में एक स्मार्ट फार्मिंग मार्केटप्लेस भी है, जहां किसान सीधे रिटेलर से जुड़ सकते हैं. इससे बिचौलियों का खर्च कम होगा और किसानों को बेहतर कृषि इनपुट मिल पाएंगे.

भविष्य की बड़ी योजना
नैन्सी का यह प्रोजेक्ट फिलहाल प्रोटोटाइप स्टेज पर है. एक साल की मेहनत से उन्होंने पहले छोटी वेबसाइट बनाई और फिर उसे WordPress पर विकसित किया. अब वह इसे और उन्नत बनाने की योजना पर काम कर रही हैं. आने वाले समय में वह AI को और बेहतर ट्रेन करना चाहती हैं, किसानों के लिए शारीरिक सुरक्षा से जुड़े उत्पाद लॉन्च करना चाहती हैं जैसे कीट-काटने या मिट्टी से होने वाली त्वचा समस्याओं से बचाव के समाधान.

नई पीढ़ी की नई सोच
मैं 9वीं की छात्रा हूं, लेकिन मैंने किसानों का दर्द करीब से देखा है. जब उनकी फसल की कीमतें गिरती हैं, तो सिर्फ पैसा नहीं, उनका हौसला भी टूटता है. मुझे लगा अगर टेक्नोलॉजी सबके लिए है, तो किसानों के लिए क्यों नहीं, इसलिए मैंने यह पहल शुरू की. मेरा मकसद सिर्फ एक ऐप बनाना नहीं है, बल्कि किसानों को सही सलाह, सही दाम और सही सहारा देना है.

About the Author

authorimg

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||