Last Updated:
Sarita Vihar Double Murder Case: यह शख्स दिल्ली के सरिता विहार से सटे ओखला के एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करता है. उसने बताया कि वह रात को घर लौटे तो फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था. वह दो घंटे तक अपनी पत्नी और बेटी को ढूंढता रहा. फिर आखिरकार उसने दरवाजा तोड़कर कमरे में कदम रखा, तो पैरों तले जमीन खिसक गई.
दक्षिण-पूर्व दिल्ली के सरिता विहार इलाके में शुक्रवार रात दिल दहला देने वाला मंजर सामने आया.
पीड़ित महिला का पति पास ही में ओखला स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करता है. उसने बताया कि वह रात को घर लौटे तो फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था. वह करीब दो घंटे तक अपनी पत्नी और बेटी को ढूंढता रहा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. रिश्तेदारों से भी पूछताछ की, कहीं वह बाहर तो नहीं गईं.
इस दंपति को दो बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं. वे कई घंटों से कमरे के बाहर ही बैठे हुए थे. अपनी मां के न मिलने पर वे दोनों रोने लगे, जिन्हें देखकर शख्स को अनहोनी का शक होने लगा. उसने पड़ोसियों को बुलाया और सबने मिलकर दरवाजा तोड़ा. अंदर का नजारा भयावह था… कमरा अस्त-व्यस्त था और तलाशी के दौरान बेड के बॉक्स से मां-बेटी के शव मिले.
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे पीसीआर कॉल मिलने के बाद टीम आली विहार स्थित घर पहुंची और शव बरामद किए. दोनों को एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘प्रारंभिक मेडिकल जांच में बाहरी चोटों के स्पष्ट निशान नहीं मिले थे, लेकिन शनिवार को हुए पोस्टमॉर्टम में मौत का कारण गला घोंटना और दम घुटना पाया गया है. अंतिम रिपोर्ट का इंतजार है.’
पुलिस ने उसी इमारत में रहने वाले एक अकाउंटेंट पड़ोसी को मुख्य संदिग्ध माना है. जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला द्वारा कथित तौर पर उसकी नजदीकियों को ठुकराए जाने के बाद उसने गुस्से में यह वारदात की. मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) (हत्या) के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए इलाके में लगातार छापेमारी की जा रही है.
About the Author
An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



