Image Slider

Last Updated:

UP Breaking News Live Updates: यूपी न्यूज़ लाइव में पढ़ें कानपुर में बच्ची चोरी की कोशिश की सनसनीखेज खबर. आगरा में 1320 किलो मिलावटी खोया पकड़ा गया, तो गाजियाबाद में धूं-धूं कर जली कार. लखनऊ में चुनाव आयोग का कल विशेष अभियान, बूथों पर बैठेंगे BLO. ललितपुर में युवक ने की आत्महत्या. उत्तर प्रदेश की हर बड़ी खबर, क्राइम अपडेट और चुनावी अभियान की जानकारी के लिए जुड़े रहें.

Live: आगरा में 1320 किलो मिलावटी खोया नष्ट, ललितपुर में युवक ने दी जानZoom

UP Breaking News Live Updates: उत्तर प्रदेश में आज हलचल तेज है. कानपुर में भीड़ ने एक महिला को मासूम बच्ची को बोरे में भरकर ले जाते हुए रंगे हाथों पकड़ा, जिसके बाद इलाके में तनाव है. वहीं, आगरा में होली से पहले मिलावटखोरों पर बड़ी स्ट्राइक हुई है. गाजियाबाद में कार में आग लगने से हड़कंप मच गया, तो राजधानी लखनऊ से चुनाव आयोग ने मतदाताओं के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है. राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए बने रहें हमारे साथ…

कानपुर: बोरे में बच्ची को ले जा रही थी महिला, भीड़ ने पकड़ा
कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक संदिग्ध महिला एक मासूम बच्ची को बोरे में भरकर ले जा रही थी. बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने महिला को रोका. भागने की कोशिश कर रही महिला को भीड़ ने दौड़ाकर पकड़ा और उसकी जमकर धुनाई कर दी. बोरा खोलने पर जब बच्ची अंदर मिली, तो सबके होश उड़ गए. सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

आगरा: होली से पहले ‘जहर’ की सप्लाई फेल, 13 क्विंटल खोया नष्ट
आगरा के शमशाबाद क्षेत्र में खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. राजस्थान से आगरा के विभिन्न इलाकों में सप्लाई के लिए लाया जा रहा 1320 किलो मिलावटी खोया टीम ने चेकिंग के दौरान पकड़ा. विभाग ने मौके पर ही इस मिलावटी खोए को नष्ट करवा दिया है. प्रशासन की इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है.

गाजियाबाद: सर्विस रोड पर आग का गोला बनी कार
विजयनगर थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में एक चलती कार में अचानक धुआं उठने लगा. चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी रोकी और उसमें सवार दोनों व्यक्ति नीचे उतर गए. उनके उतरते ही कार आग का गोला बन गई. दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. समय रहते बाहर निकलने की वजह से दोनों की जान बच गई.

लखनऊ: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका
UP CEO नवदीप रिणवा ने प्रदेश के मतदाताओं से बड़ी अपील की है. अपील करते हुए उन्होंने कहा कि आज 22 फरवरी को पूरे उत्तर प्रदेश के सभी बूथों पर सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक BLO मौजूद रहेंगे. अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है या कोई सुधार करवाना है, तो आप बूथ पर जाकर फॉर्म-6, 7 या 8 भर सकते हैं. और पढ़ें

ललितपुर: युवक ने घर में लगाया फंदा
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर में एक युवक ने बीती रात तौलिए का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. सुसाइड का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

About the Author

authorimg

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||