Last Updated:
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ऑलराउंडर शादाब खान के बयान से बौखलाए हुए हैं. शहजाद ने लाइव डिबेट में कहा, “एक तो आप चोर रास्ते से आए हो. न आप परफॉर्मर हो, न ही डोमेस्टिक क्रिकेट में रेगुलर. फिर भी आपको लगातार मौका मिल रहा है. चोटिल होने के बाद आपने रिहैब भी नहीं किया. हसन अली को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया, लेकिन आपको नहीं,”
सुपर 8 में उतरने से पहले पाकिस्तानी ऑलराउंडर शादाब खान को लगी फटकार
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब एक रिपोर्टर ने शादाब से पूर्व खिलाड़ियों की आलोचना के बारे में पूछा तो उन्होंने तीखा जवाब दिया. शादाब ने कहा कि दिग्गज खिलाड़ी कभी भी वर्ल्ड कप में भारत को नहीं हरा पाए, जबकि उनकी टीम ने 2021 में यह कारनामा किया था. शादाब का यह बयान कई पूर्व खिलाड़ियों को पसंद नहीं आया, यहां तक कि उनके ससुर सकलैन मुश्ताक को भी. अब अहमद शहजाद ने भी शादाब पर हमला बोला है.
शहजाद ने जियो न्यूज की लाइव डिबेट में कहा, “एक तो आप चोर रास्ते से आए हो. न आप परफॉर्मर हो, न ही डोमेस्टिक क्रिकेट में रेगुलर. फिर भी आपको लगातार मौका मिल रहा है. चोटिल होने के बाद आपने रिहैब भी नहीं किया. हसन अली को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया, लेकिन आपको नहीं,”
शहजाद ने आगे कहा, “अगर यह पक्षपात नहीं है तो और क्या है? ऐसी बातें करना अच्छा नहीं लगता. और आप खुद की तुलना 90 के दशक की टीम से कर रहे हो? उस टीम के भी अपने मसले थे और वे वर्ल्ड कप में भारत से हारते थे, लेकिन वे आपसे कहीं बेहतर थे. उनके प्रदर्शन देखो, उस दौर में उन्होंने भारत पर दबदबा बनाया था. सिर्फ दो पूर्व खिलाड़ियों ने टीम की आलोचना कर दी तो आप उनकी सारी मदद भूल गए? अपने सीनियर्स की इज्जत करना सीखो,”
मोहम्मद आमिर ने क्या कहा
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भी शहजाद की बातों का समर्थन किया. उन्होंने कहा “अगर आप टूर पर हो तो आलोचना होगी ही. ऐसे में आपको इस तरह की बातें कहने का कोई हक नहीं है. जब हम भी टूर पर होते थे, आलोचना होती थी, लेकिन मेरा फोकस अपने प्रदर्शन से आलोचकों को जवाब देने पर रहता था. अगर आप परफॉर्म नहीं कर रहे तो चुप रहना चाहिए,”
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



