Image Slider

खुर्जा। जीटी रोड पर बृहस्पतिवार सुबह बीकेडीए कार्यालय के पास संदिग्ध परिस्थितियों में ई-रिक्शा चालक का शव पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में चालक की मौत के कारण अधिक शराब का सेवन और पुरानी बीमारी सामने आए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।


खुर्जा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह सूचना मिली कि जीटी रोड पर कालिंदी कुंज कॉलोनी के बाहर एक मृतक पड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। जांच में मृतक की शिनाख्त सुरेश (55) निवासी देवी मंदिर कॉलोनी के रूप में हुई।

इसके बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। भाई अजय ने बताया कि सुरेश ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करते थे। सुरेश को पहले से कुछ बीमारी थी, जिनका उपचार चल रहा था। वहीं, थान प्रभारी ने बताया कि प्रथमा दृष्टया अधिक शराब पीने और बीमारी के कारण मौत होना सामने आया है। परिजनों की ओर से किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी गई।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||