Image Slider

साहिबाबाद। गंगाजल की आपूर्ति बंद होने के कारण दिवाली पर पानी का संकट न हो, इसलिए नगर निगम ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। लोग इन पर कॉल करके पानी की समस्या को दूर करा सकेंगे।


दरअसल, ऊपरी गंगनहर की वार्षिक नहर की बंदी के चलते वसुंधरा, इंदिरापुरम और विजयनगर जोन में 20 अक्तूबर से 8 नवंबर 2026 की मध्यरात्रि तक गंगाजल की सप्लाई प्रभावित रहेगी। ऐसे में त्योहार के दौरान लोगों को पानी की किल्लत न हो इसके लिए जलकल विभाग अपने संसाधनों से दिन में एक समय जलापूर्ति उपलब्ध कराने का दावा किया है। पानी की समस्या से लोगों को परेशान न होना पड़े, इसके लिए जलापूर्ति से संबंधित शिकायत के लिए वसुंधरा जोन के अवर अभियंता (जल) से 8178016856 पर संपर्क किया जा सकता है। वहीं, इंदिरापुरम एवं विजयनगर जोन के अवर अभियंता से इस नंबर 8178016830 पर कॉल करके समस्या दूर कराई जा सकेगी। विजयनगर जोन के सहायक अभियंता से 8178018382 और वसुंधरा एवं इंदिरापुरम के सहायक अभियंता से 8178018395 नंबर पर बात की जा सकेगी। अधिशासी अभियंता (जल) का भी नंबर 8178016835 जारी किया गया है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||