Image Slider

गाजियाबाद। दीपावली पर होने वाली संभावित दुर्घटनाओं और आगजनी की घटनाओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली हैं। एमएमजी अस्पताल में 10 बेड का वार्ड तैयार किया गया है। वहीं, संयुक्त अस्पताल में भी एक वार्ड आरक्षित है। इमरजेंसी में व्यवस्थाएं दुरुस्त हों इसके लिए चिकित्सकों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं।


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन चंद्र वैश्य ने अस्पतालों में पर्याप्त जीवनरक्षक दवाएं रखने के निर्देश दिए हैं। चिकित्सकों का ड्यूटी रोस्टर तैयार करके रोज ईमेल के माध्यम से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। दीपावली के दौरान आंखों में बारूद और पटाखों के पार्टिकल जाने की घटनाएं भी होती हैं इसलिए सभी नेत्र रोग विशेषज्ञ की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर नेत्र परीक्षण अधिकारी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा सभी चिकित्साधिकारी और कर्मचारी इस अवधि में मुख्यालय पर तैनात रहने के निर्देश हैं। कोई भी दुर्घटना होने पर एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंचे इसके लिए 108 एंबुलेंस अलर्ट रखने को कहा गया है। ब्यूरो

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||