Image Slider

गाजियाबाद। हापुड़ चुंगी फ्लाईओवर के निर्माण के रास्ते में आने वाले पड़ों को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण स्थानांतरित करेगा। यहां से 500 से अधिक पेड़ों को मधुबन बापूधाम क्षेत्र में लगाया जाएगा। इसमें प्राधिकरण पेड़ों को शिफ्ट करने में वन विभाग की भी मदद लेगा। उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल ने बताया कि पेड़ों को स्थानांतरित करने की योजना तैयार की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि एक पेड़ को तैयार होने में लंबा समय लगाता है। इस प्रकार की तकनीक आ चुकी है, जिससे पेड़ को दूसरे स्थान पर लगाना आसान हो गया है। हापुड़ चुंगी पर 120 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले फ्लाईओवर के लिए अभी तक वन विभाग की एनओसी नहीं मिली है।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||