Image Slider

Last Updated:

CBSE Board Exam 2027 Date Sheet: होली के रंगों के बीच सीबीएसई बोर्ड के कुछ छात्रों को परीक्षा की तैयारी में जुटे रहना होगा. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से जारी 2027 की डेटशीट में 22 मार्च को होली के दिन भी 12वीं के पांच विषयों की परीक्षा रखी गई है. इससे पहले 19 मार्च को पॉलिटिकल साइंस और 20 मार्च को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का पेपर होगा. वहीं 10वीं के छात्रों को इस मामले में राहत मिली है. उनकी बोर्ड परीक्षाएं 9 मार्च को ही खत्म हो जाएंगी.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

10वीं की परीक्षाएं होली से पहले खत्‍म, त्योहार के दिन भी होगा 12वीं का पेपर?Zoom

CBSE Board Exam 2027 Date Sheet: 12वीं के पेपर होली के दिन 22 मार्च को भी हैं.

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी होने के बाद अब छात्रों के पास तैयारी की तारीखें तय करने का मौका है. इस बार 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी लेकिन दोनों कक्षाओं के छात्रों का परीक्षा कार्यक्रम अलग-अलग रहेगा. खास बात यह है कि 10वीं के छात्रों की परीक्षाएं होली से काफी पहले 9 मार्च को खत्म हो जाएंगी. वहीं 12वीं के कुछ छात्रों को होली के आसपास भी परीक्षा देनी होगी. 19 मार्च को पॉलिटिकल साइंस, 20 मार्च को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और 22 मार्च को कई विषयों के पेपर रखे गए हैं जबकि 22 मार्च 2027 को होली है यानी होली के दिन भी कुछ 12वीं के छात्रों को परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा.

होली से पहले खत्म हो जाएगी 10वीं की बोर्ड परीक्षा

सीबीएसई की ओर से जारी डेटशीट के मुताबिक कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होकर 9 मार्च 2027 तक चलेंगी. इस बार बोर्ड ने कुल 83 विषयों का टाइम टेबल जारी किया है. परीक्षा की शुरुआत पेंटिंग के पेपर से होगी जबकि आखिरी दिन कई भाषाओं, नेशनल कैडेट कॉर्प्स (NCC) और एलिमेंट्स ऑफ बुक कीपिंग एंड अकाउंटेंसी जैसे विषयों की परीक्षा होगी. रंगों वाली होली 22 मार्च 2027 को है. ऐसे में 10वीं के छात्रों की परीक्षा त्योहार से करीब 13 दिन पहले ही खत्म हो जाएगी यानी 10वीं के विद्यार्थियों को होली के आसपास बोर्ड परीक्षा देने की चिंता नहीं रहेगी. वे 9 मार्च को आखिरी पेपर के बाद त्योहार की तैयारी कर सकेंगे.

12वीं वालों की होली के आसपास बढ़ेगी टेंशन, 22 मार्च को भी पेपर

10वीं के उलट 12वीं की परीक्षा मार्च के आखिरी दिनों तक चलेगी. कुछ विषयों के पेपर होली से ठीक पहले कुछ त्योहार के दिन और कुछ होली के बाद निर्धारित किए गए हैं. 22 मार्च 2027 को होली है. इस दिन सीबीएसई 12वीं के कुछ विषयों की परीक्षा भी होगी. होली से तीन दिन पहले यानी 19 मार्च को पॉलिटिकल साइंस का पेपर निर्धारित है. इसके अगले दिन 20 मार्च को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की परीक्षा होगी. इसके बाद 22 मार्च को नॉलेज ट्रेडिशन एंड प्रैक्टिसेज ऑफ इंडिया, भोटी, कोकबोरोक, बैंकिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स टेक्नोलॉजी के पेपर होंगे. इन सभी विषयों की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी यानी जिन छात्रों ने इन विषयों को चुना है उन्हें होली के दिन भी परीक्षा देनी होगी. इसके बाद 24 मार्च को कथक डांस और 25 मार्च को बायोलॉजी का पेपर होगा. इस तरह होली के दो दिन बाद और तीन दिन बाद भी 12वीं की परीक्षाएं निर्धारित हैं.

होली से पहले और बाद में 12वीं के कौन-कौन से पेपर?

12वीं की डेटशीट में होली के आसपास की तारीखों पर नजर डालें तो परीक्षा का कार्यक्रम कुछ इस तरह है:

  • 19 मार्च, शुक्रवार: पॉलिटिकल साइंस का पेपर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक.
  • 20 मार्च, शनिवार: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक.
  • 22 मार्च, सोमवार: नॉलेज ट्रेडिशन एंड प्रैक्टिसेज ऑफ इंडिया, भोटी, कोकबोरोक, बैंकिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स टेक्नोलॉजी की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक.
  • 24 मार्च, बुधवार: कथक डांस का पेपर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक.
  • 25 मार्च, गुरुवार: बायोलॉजी की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक.
  • 27 मार्च, शनिवार: हिस्ट्री का पेपर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक.
  • 29 मार्च, सोमवार: फाइनेंशियल मार्केट मैनेजमेंट, एग्रीकल्चर, मेडिकल डायग्नोस्टिक्स और सेल्समैनशिप की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक.

इस शेड्यूल से साफ है कि 12वीं के सभी छात्रों की परीक्षा होली के दिन नहीं है. 22 मार्च को केवल ऊपर बताए गए विषयों के पेपर निर्धारित हैं. इसलिए छात्रों को अपने विषय और कोड के हिसाब से डेटशीट जरूर देखनी चाहिए.

About the Author

authorimg

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

वर्तमान में न्यूज़18 हिंदी (Network18 Digital)में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पिछले 16 वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इस दौरान प्रिंट, डिजिटल और टेलीविजन मीडिया में काम कर…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||