Image Slider

गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में भीमनगर चौकी के पास बुधवार की देर शाम एक 32 वर्षीय युवक सड़क किनारे अचेतावस्था में मिला। कॉलर की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस युवक को डूंडाहैड़ा स्थित संयुक्त अस्पताल लेकर गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युवक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। बुधवार को करीब साढ़े नौ बजे युवक के बाईपास स्थित सड़क पर पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने युवक की शिनाख्त के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। आसपास के जनपदों के थानों में युवक की पहचान की अपील की गई है। पुलिस पॉर्टल पर भी युवक की पहचान संबंधी जानकारी साझा की गई है।

बृहस्पतिवार को युवक का शव मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। एसीपी प्रियाश्री पाल ने संभावना जताई कि युवक की मौत हृदयघात या शराब के अधिक सेवन से हुई होगी। उन्होंने बताया कि युवक का शव तीन दिनों तक पोस्टमार्टम हाउस पर रखा जाएगा। मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||