गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र के सरस्वती विहार में एक महिला ने पूर्व किरायेदार पर घर से लाखों रुपये की कीमत के जेवर चोरी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि मेरठ रोड स्थित सरस्वती विहार फेज-एक निवासी शालू के मुताबिक 16 अक्तूबर को वह अपनी सास का ऑपरेशन कराने के लिए अस्पताल लेकर गई थीं। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद जब वह घर लौटीं तो करवा चौथ पर पहनने के लिए सोने के जेवर निकालने कमरे में गईं लेकिन जेवर नहीं मिले। कई दिनों तक घर में तलाश करने के बाद उन्होंने बच्चों से पूछताछ की तो बच्चों ने बताया कि उनकी अनुपस्थिति में मितलेश नाम की महिला घर आई थी। बच्चों ने उसे उस कमरे से निकलते हुए देखा था, जहां आभूषण रखे थे। मितलेश उनके घर में किराये पर रह रही थी। आरोप है कि कुछ समय बाद मितलेश जल्दबाजी में कमरा खाली करके चली गई, जिससे उस पर शक और गहरा गया। इसके बाद वह उसके नए मकान का पता लगाने के बाद उससे जेवर के बारे में पूछताछ की तो उसने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। तलाशी लेने पर उसके घर की रसोई में रखे दाल के डिब्बे से कागज में लिपटे हुए उनके जेवर बरामद हुए। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसीपी का कहना है कि शिकायत के आधार पर तीन नवंबर को प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच कर आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



