Image Slider

Last Updated:

औषधीय गुणों से भरपूर लाल साग यानी चौलाई अब बलिया के बाजारों में मिलने लगी है. आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार चौलाई का सेवन हड्डियों, आंखों और पाचन के लिए बेहद फायदेमंद होता है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

बलिया: आपने बेशक चना, पालक मेथी और बथुआ का साग खाया होगा, लेकिन आज आपको एक ऐसे पत्तेदार साग के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेहद लाभकारी और गुणकारी है. औषधीय गुणों से भरपूर लाल साग, जिसे साधारण तौर पर चौलाई के नाम से जाना जाता है. एक नहीं, बल्कि अनेको खासियत से भरपूर चौलाई अब बलिया के बाजारों में दिखने लगी है. इसके साग न केवल स्वाद देते हैं, बल्कि कई समस्याओं को भी दूर करने में बेहद फायदेमंद साबित हो सकती हैं. आइए जानते हैं चौलाई को लेकर एक्सपर्ट ने क्या कुछ कहा.

शांति आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल मझौली बांसडीह रोड के सहायक प्रोफेसर 10 साल अनुभवी डॉ. पंकज सिंह कुशवाहा ने कहा कि, चौलाई में कैल्शियम और विटामिन K प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों का घनत्व बढ़ाकर उन्हें मजबूत बनाता है. इसमें मौजूद विटामिन ए आंखों की रोशनी को बेहतर करने में मदद करता है. चौलाई के फाइबर और अन्य पोषक तत्व रक्त में शुगर और इंसुलिन के स्तर को नियंत्रित रखते हैं.

शरीर में खून की कमी को खत्म करता है

इसकी सबसे अहम खासियत यह है कि इसमें भरपूर मात्रा में आयरन और फोलेट होता है, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाकर शरीर में खून की कमी को खत्म करता है. उच्च फाइबर युक्त होने के कारण यह कब्ज, गैस और अपच की दिक्कत को दूर करता है जिससे पाचन क्रिया मजबूत होती है. इसके अलावा, यह विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स का खजाना है, जो शरीर को सर्दी जुकाम और मौसमी संक्रमणों से बचाता है. यह शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर हृदय को भी निरोग बनाने में सहायता प्रदान करता है.

डॉक्टर की ले सलाह

उनका कहना है क‍ि किसी भी चीज का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. भले ही चौलाई बेहद लाभकारी है, लेकिन ज्यादा खाना फायदा की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता हैं. जो पहले से ही किसी गंभीर रोग से ग्रस्त है, तो वह बगैर आयुर्वेद एक्सपर्ट की सलाह लिए इसका सेवन न करें. क्योंकि शरीर, उम्र और बीमारी के हिसाब से सही उपयोग एक डॉक्टर ही बता सकता है. इसलिए सावधानी, सीमित और स्वच्छता का ध्यान जरूर देना चाहिए.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||