Image Slider

मोदीनगर। नगर की एक कॉलोनी निवासी विवाहिता को दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने रस्सी और दुपट्टे से गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस ने पति सहित दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नगर की मोदीपोन कॉलोनी निवासी उमंग वत्स के अनुसार उनकी बहन प्राची की शादी बीती जुलाई उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित बापूग्राम निवासी संजीव भारद्वाज के साथ हुई। ससुराल वाले शादी में मिले दहेज से नाखुश थे। आरोपी पांच लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। प्राची के मायके वालों ने ससुराल वालों को समझाने का काफी प्रयास किया मगर वह नहीं माने। आरोपी लगातार प्राची को प्रताड़ित करते रहे। आरोप है कि आरोपियों ने बीते अक्तूबर में प्राची को बेरहमी से पीटा और रस्सी व दुपट्टे से गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। विवाहिता ने किसी तरह जान बचाकर मायके वालों को सूचना दी। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि तहरीर के अनुसार पति आशीष, सुमन, संजीव, राजीव, मधु, अमर, विकास, रिचा, शैफाली, मोलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||