Image Slider

सेक्टर-33 ए में बुधवार को हुई वैश्य समाज की बैठक ने सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। बैठक में नोएडा विधायक पंकज सिंह को मंच से बाहुबली कहे जाने पर खुली चर्चा छिड़ी। वहीं भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता की दावेदारी पर मंथन हुआ। यहां तक विचार रखने के दौरान मनोज गुप्ता के समर्थन में हाथ भी उठवाए गए। ख़ास बात यह थी कि बैठक में वैश्य समाज के सभी दलों से जुड़े हुए नेता मौजूद थे। इन सभी ने 2027 में अपने समाज की सियासी भागीदारी सुनिश्चित करने के पक्ष में आवाज उठायी। 

वार्ता के दौरान अंतरराष्ट्रीय वैश्य संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में वैश्य समाज का महत्वपूर्ण योगदान है। व्यापार, उद्योग, रोजगार सृजन, शिक्षा, चिकित्सा और समाजसेवा के क्षेत्र में समाज लगातार अपनी भूमिका निभा रहा है। ऐसे में राजनीतिक दलों को भी योग्य और कर्मठ लोगों को चुनाव में अवसर देना चाहिए। 

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मांग किसी अन्य वर्ग के अधिकारों के विरुद्ध नहीं है, बल्कि लोकतंत्र में सभी समाजों को उचित प्रतिनिधित्व देने की भावना से जुड़ी है। समाज का योगदान केवल आर्थिक गतिविधियों तक सीमित न रहे, बल्कि नीति निर्माण और राजनीतिक निर्णयों में भी उसे उचित स्थान मिले। 

इस दौरान अंतरराष्ट्रीय वैश्य संगठन ने सर्ववैश्य समाज के विभिन्न घटकों को एक मंच पर लाने की पहल की। वार्ता में अग्रवाल वैश्य समाज से मूलचंद गुप्ता, भूपेंद्र मित्तल, नेत्रपाल अग्रवाल, बलराज गोयल, डॉ. विकास बंसल और जितेंद्र अग्रवाल शामिल हुए। इसके अलावा जैन समाज से डॉ. एसपी जैन, खंडेलवाल समाज से राकेश खंडेलवाल, माहेश्वरी समाज से जीसी माहेश्वरी, पोरवाल समाज से सुधीर पोरवाल, वार्ष्णेय समाज से मुकेश वार्ष्णेय, माथुर समाज से संजय गुप्ता, चोसेनी समाज से एएस गुप्ता, जायसवाल समाज से ललित जायसवाल और केसरवानी समाज से अमित केसरी ने विचार रखे।बैठक में साहू समाज से कृष्णा साहू, रोनियार समाज से आईडी शाह, बरनवाल समाज से शैलेंद्र बरनवाल, महावरे समाज से राकेश गुप्ता, चौरसिया समाज से दिनेश्वर चौरसिया, महावर समाज से दिनेश महावर, अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल से राधा कृष्ण गर्ग और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से संजय जैन भी मौजूद रहे। 

पूर्व विधायक विमला बाथम के साथ पवन गोयल, अमित पोरवाल, अर्पित गोयल, धर्मपाल गोयल, नारायण गुप्ता, मुनीश गर्ग, जितेंद्र अग्रवाल, विकास जैन, अजय गर्ग, गौरव सिंघल, विपिन अग्रवाल, मनोज गुप्ता और रामनिवास गोयल ने भी अपने विचार रखे।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||