Last Updated:
Hyderabad Rainwater Harvesting: हैदराबाद के रहने वाले राघवेंद्र ने अपने घर की छत को एक आधुनिक वाटर बैंक में बदल दिया है. उन्होंने रेनवाटर हार्वेस्टिंग का ऐसा सिस्टम लगाया है. जिससे बारिश का पानी सहेजने के साथ भूजल को भी रीचार्ज किया जा रहा है.
हैदराबाद: गर्मियों में जल संकट और घटता भूजल स्तर आज हर शहर की बड़ी चिंता बन चुका है. जहां लोग पानी की किल्लत से जूझते हैं वहीं हैदराबाद के रहने वाले राघवेंद्र ने अपने घर की छत को ही एक आधुनिक वाटर बैंक में बदल दिया है. उन्होंने अपने मकान में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का ऐसा बेहतरीन सिस्टम लगाया है जिससे बारिश की एक-एक बूंद न सिर्फ सहेजी जा रही है बल्कि जमीन के अंदर भूजल को भी रीचार्ज किया जा रहा है.
राघवेंद्र बताते हैं कि उनका घर करीब 170 वर्ग गज में बना है जब उन्होंने मकान बनवाया, तभी तय कर लिया था कि छत से गिरने वाले बारिश के पानी का एक कतरा भी नाली में बहकर बर्बाद नहीं होने देंगे. इसके लिए उन्होंने छत के ड्रेन पाइप से जोड़कर एक खास रूफटॉप फिल्टर स्थापित किया. यह फिल्टर दो चरणों में पानी को साफ करता है. पहले चरण में जाली के जरिए सूखे पत्ते, टहनियां और मोटा कचरा अलग हो जाता है, जबकि दूसरे चरण में लगा माइक्रो-फिल्टर बारीक धूल-मिट्टी को रोक लेता है.
व्यवस्था की सबसे बड़ी खूबी उनका दोहरे संप का मॉडल
इस पूरी व्यवस्था की सबसे बड़ी खूबी उनका दोहरे संप का मॉडल है। उन्होंने घर में दो अलग-अलग टैंक बनाए हैं. पहला टैंक करीब 4 से 5 हजार लीटर का है, जिसे बोरवेल और म्युनिसिपल सप्लाई के सामान्य पानी के लिए रखा गया है. वहीं, दूसरा टैंक 2 से 3 हजार लीटर क्षमता का है. जिसमें सिर्फ छत से फिल्टर होकर आया शुद्ध बारिश का पानी स्टोर होता है. राघवेंद्र के अनुसार बारिश का यह पानी पूरी तरह न्यूट्रल और प्राकृतिक रूप से बेहद शुद्ध होता है. जिसे पीने और खाना पकाने में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है.
इतना ही नहीं, अतिरिक्त पानी के लिए उन्होंने एक सोक पिट भी तैयार किया है. फिल्टर होने के बाद जो पानी बचता है या सीधे जमीन में उतारा जाता है. वह आसपास के लगभग एक किलोमीटर दायरे में भूमिगत जल स्तर को सुधारने में मदद करता है. राघवेंद्र का मानना है कि जैसे लोग बैंक में बचत करते हैं, वैसे ही पानी को भी सुरक्षित रखना हर नागरिक की आदत होनी चाहिए. शहरी आबादी के लिए उनका यह प्रयोग जल संरक्षण की एक प्रेरक मिसाल है.
About the Author
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


