गाजियाबाद। दिवाली और छठ महापर्व पर ट्रेनों में उमड़ने वाली यात्रियों की भारी भीड़ के बीच रेलवे स्टेशन पर अपनों से बिछड़ने वालों की मदद के लिए राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने विशेष तैयारी की है। पर्व के दौरान गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर पूर्वांचल और बिहार जाने वाले मुसाफिरों का भारी दबाव रहता है। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और अन्य यात्रियों के भीड़ में परिजनों से बिछड़ने की आशंका को देखते हुए जीआरपी विशेष सतर्कता बरतेगी।
जीआरपी प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया कि प्लेटफार्मों और सर्कुलेटिंग एरिया में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही जीआरपी के जवान नियमित गश्त करेंगे। इस दौरान प्लेटफार्म पर अकेले या परेशान बैठे यात्रियों से पुलिसकर्मी खुद संवाद करेंगे। उनसे यात्रा के गंतव्य और परिजनों के बारे में जानकारी ली जाएगी। यदि कोई यात्री अपने परिवार से बिछड़ जाता है, तो जवान उसे तत्काल सुरक्षित स्थान (जीआरपी थाने या हेल्प डेस्क) पर बैठाकर उसके परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास करेंगे। जीआरपी अधिकारियों के अनुसार, आपसी समन्वय के साथ पुलिसकर्मियों की टीमें प्लेटफार्मों, फुटओवर ब्रिज और प्रतिक्षालयों में निरंतर निगरानी रखेंगी। भीड़ का फायदा उठाकर जहरखुरानी, चोरी या अन्य आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले संदिग्धों पर भी पैनी नजर रखी जाएगी। त्योहारों के मद्देनजर यात्रियों की सुरक्षित यात्रा और उनकी हरसंभव मदद जीआरपी की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



