Image Slider

Last Updated:

दिवाली से पहले दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. जहरीली हवा में लोगों का सांस लेना मुश्‍क‍िल हो गया है. राजधानी के 8 स्‍टेशनों पर एक्‍यूआई 400 पार हो गया है. व‍िंटर एक्‍शन प्‍लान के साथ ही प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए एनसीआर में GRAP-2 लागू कर दिया गया है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

दीवाली से पहले निकला दिल्ली का दिवाला, AQI हुआ 400 पारZoom

द‍िल्‍ली में एक्‍यूआई 400 के पार पहुंच गया है और लोगों को बीमार कर रहा है. (फाइल फोटो)

Delhi AQI Crosses 400 Before Diwali: इस बार दीवाली से पहले ही दिल्ली की हालत खराब हो चुकी है. बिना पटाखे चले ही राजधानी की हवा में जहर घुल चुका है.सांस लेने में लोगों को तकलीफ ही नहीं हो रही बल्कि प्रदूषित हवा ने लोगों को बीमार करना शुरू कर दिया है. प्रदूषण के ताजा आकंड़ों को देखें तो दिल्ली का एक्यूआई 400 को पार गया है और हवा की गुणवत्ता खतरनाक केटेगरी में आ गई है.

दिल्ली में वायु प्रदूषण के आंकड़े देखें तो मंगलवार को राजधानी के 8 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ (Severe) श्रेणी में दर्ज की गई है. वहीं, दिल्ली का औसत AQI 331 रहा है जो ‘बेहद खराब’ (Very Poor) श्रेणी में आता है.

लगातार बढ़ रहे प्रदूषण स्तर को देखते हुए सोमवार से दिल्ली में ग्रैप-2 की पाबंद‍ियां लागू कर दी गई हैं. ऐसे में अब प्रदूषण न‍ियंत्रण के न‍ियम आज से और कड़े हो जाएंगे. इसके साथ ही द‍िल्‍ली में बीएस-6 से नीचे की बाहर से आने वाली सभी गाड़‍ियों को भी बॉर्डर से वापस भेजा जा रहा है.

दिल्ली के इन 8 इलाकों में AQI गंभीर श्रेणी में

  1. . अलीपुर – 411
  2. . बवाना – 407
  3. . डीटीयू – 404
  4. . जहांगीरपुरी – 447
  5. . नरेला – 404
  6. . पंजाबी बाग – 425
  7. . रोहिणी – 427
  8. . विवेक विहार – 409

दिल्ली-एनसीआर में कैसी है एयर क्वालिटी

  1. नोएडा – 310
  2. गुरुग्राम – 278
  3. गाजियाबाद – 262
  4. फरीदाबाद – 112

दिल्ली में गाड़ियों की एंट्री बंद, मेट्रो के फेरे बढ़े

दिल्ली में प्रदूषण को देखते हुए 1 नवंबर से विंटर एक्शन प्लान लागू है और अब ग्रैप-2 भी लागू कर दिया गया है. ऐसे में आसपास के शहरों से आने वाली उन गाड़ियों को दिल्ली में एंट्री नहीं दी जा रही है जो नियमों के तहत नहीं हैं. दिल्ली में नॉर्दर्न रेंज ट्रैफिक टीम ने GRAP गाइडलाइंस के तहत बॉर्डर पर ट्रैफिक टीम ने 36 घंटे में 7657 गाड़ियों की चेकिंग की. जिनमें से 609 गैर-नियमित गाड़ियों को दिल्ली बॉर्डर से वापस भेज दिया.

हालांकि गाड़ियों की एंट्री बैन होने और लोगों को सुविधा देने के लिए दिल्ली मेट्रो ने आज से सप्ताह के दिनों में 20 और ट्रिप चलाने का फैसला किया है. इससे उसके नेटवर्क पर अतिरिक्त ट्रिप की कुल संख्या 40 हो जाएगी. यह लोगों को निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन का ज्यादा इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करने और प्रदूषण कम करने के लिए किया जा रहा है.

About the Author

authorimg

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||