Ghaziabad News:दंपती से ठगे 45.50 लाख रुपये, रिपोर्ट दर्ज – Rs 45.50 Lakh Swindled From Couple; Case Registered
Image Slider
{“_id”:”6ae8f27d5c3384f1ed045ada”,”slug”:”rs-4550-lakh-swindled-from-couple-case-registered-shahibabad-news-c-198-1-gbd1023-26218-2026-11-03″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ghaziabad News: दंपती से ठगे 45.50 लाख रुपये, रिपोर्ट दर्ज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र में एक परिचित ने तीन करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी में निवेश के नाम पर एक दंपती से 45.50 लाख रुपये की ठगी की है। पुलिस कमिश्नर से शिकायत के बाद एंटी फ्रॉड सेल की जांच पर इंदिरापुरम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वसुंधरा निवासी प्रीतपाल त्यागी ने पुलिस को बताया कि उनके परिचित पंकज खेरा ने मार्च 2026 में उनसे और उनकी पत्नी दीप्ति से मुलाकात कर कौशांबी में एक प्रॉपर्टी दिखाई। उन्होंने तीन करोड़ रुपये में प्रॉपर्टी का सौदा तय किया और पंकज के खाते में 45.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी रजिस्ट्री कराने के नाम पर तरह-तरह के बहाने बनाने लगा। अप्रैल 2026 में आरोपी प्रीतपाल के घर आया और उनकी पत्नी दीप्ति से गाली-गलौज की। आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि दंपती की तहरीर की जांच की गई। जांच के बाद आरोपी पंकज खेरा के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में केस दर्ज किया गया है। ब्यूरो