लोनी। कोतवाली थाना क्षेत्र के बाग राणप में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर दो लोगों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला अपने चार साथियों के साथ घर में पहुंची और भाई व भतीजे पर हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। बाग राणप निवासी सीताराम के मुताबिक, 31 अक्तूबर को वह किसी काम से घर से बाहर गए थे। इसी दौरान पड़ोगी धर्मपाल की पत्नी राजबाला अपने साथ गौरव, अजय उर्फ पप्पू, टोनी और एक अन्य व्यक्ति को लेकर उनके घर पहुंची। आरोप है कि सभी ने पुरानी रंजिश के चलते उनके भाई श्यौराज और बेटे प्रभात के साथ मारपीट की। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||

