लोनी। अंकुर विहार थानाक्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदन की जांच के बहाने युवती का मोबाइल नंबर लेने वाले युवक पर दो साल तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोप है कि युवक ने शादी का दबाव बनाने पर अभद्रता की और अपना विवाहित होना भी छिपाए रखा। पीड़िता ने पुलिस उपायुक्त ग्रामीण से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवती के मुताबिक, वर्ष 2010 में पिता की मौत के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। मां ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया था। करीब दो साल पहले आवेदन की जांच के लिए एक युवक उनके घर आया था। आरोप है कि उसने जांच के दौरान पीड़िता का मोबाइल नंबर ले लिया और बातचीत शुरू कर दी। धीरे-धीरे उसने प्रेम और शादी का भरोसा देकर उनको अपने जाल में फंसा लिया। पीड़िता का आरोप है कि युवक उसे क्षेत्र के एक होटल में ले गया और शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह लगातार दो साल तक उसका शोषण करता रहा। सात अक्तूबर को युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने परिवार से बात करने की बात कही। चार दिन बाद संपर्क करने पर उसने अभद्रता की। युवती को बाद में पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि शिकायत की जांच एसीपी अंकुर विहार को सौंपी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


