गाजियाबाद। रेलवे प्रशासन ने नई दिल्ली से गोरखपुर के बीच आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। छह नवंबर से शुरू होने वाली ट्रेन का ठहराव गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर भी निर्धारित किया गया है। रेलवे के इस फैसले से गाजियाबाद और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले यात्रियों को पूर्वांचल जाने के लिए एक अतिरिक्त विकल्प मिल गया है। भीड़ और यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने गाड़ी संख्या 04022/04021 नई दिल्ली-गोरखपुर-नई दिल्ली आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के संचालन की घोषणा की है। समय सारिणी के अनुसार, गाड़ी संख्या 04022 नई दिल्ली से 6 और 13 नवंबर को गोरखपुर के लिए रवाना होगी, जबकि वापसी में गाड़ी संख्या 04021 गोरखपुर से 7 और 14 नवंबर को नई दिल्ली के लिए चलेगी। इस ट्रेन का गाजियाबाद में ठहराव होने से स्थानीय यात्रियों को नई दिल्ली स्टेशन तक भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



