Image Slider

गाजियाबाद। छठ पर्व से पहले विभागों को उससे जुड़े कार्य काे पूरा कर रिपोर्ट देनी होगी। इसके लिए उन्हें 12 नवंबर तक का समय दिया गया है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही करने पर कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को कलक्ट्रेट में हुई बैठक में जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ ने हिंडन नदी में स्वच्छ जल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने, नदी में बह रही जलकुंभी की सफाई कराने के साथ जनपद के सभी छठ घाटों पर साफ-सफाई, स्वच्छता, स्वास्थ्य की व्यवस्था करने के लिए कहा है।


जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि 13 से 16 नवंबर के बीच होने वाली छठ पूजा से पहले हिंडन नदी को साफ किया जाए। नगर निगम को नदी और घाटों पर सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगवाने और सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी घाटों पर स्वास्थ्य शिविर और एंबुलेंस की व्यवस्था भी की जाएगी। छठ पूजा समितियों के पदाधिकारियों से सभी छठ घाटों की सूची प्राप्त कर उनके साथ समन्वय स्थापित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||