Image Slider

गाजियाबाद। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2026 में प्रतिभाग करने वाले कबड्डी और खो-खो टीमों के चयन के लिए ट्रायल्स का आयोजन तीन व चार नवंबर को किया जाएगा। अलीगढ़ स्थित महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन और चार नवंबर को सुबह 11 बजे से ट्रायल्स आयोजित होंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी राम मिलन ने बताया कि खेल निदेशालय लखनऊ और क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी मेरठ के निर्देश पर ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। तीन नवंबर को बालिका वर्ग और चार नवंबर को बालक वर्ग के कबड्डी और खो-खो खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी अपना आधार कार्ड, नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण-पत्र, मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा प्रदत्त आयु एवं चिकित्सकीय प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक संस्थान द्वारा प्रदत्त जन्म प्रमाण-पत्र की छायाप्रति और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित तिथि पर ट्रायल में प्रतिभाग कर सकते हैं।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||