गाजियाबाद। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने ओडीएल और ओएल पाठ्यक्रमों के प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर की स्थगित परीक्षाओं की नई तिथि घोषित कर दी है। अब ये परीक्षाएं दो नवंबर को आयोजित की जाएंगी। पहले परीक्षा 26 अक्तूबर को होनी थी, लेकिन महर्षि वाल्मीकि जयंती के सार्वजनिक अवकाश के कारण इन्हें स्थगित कर दिया गया था। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, परीक्षाएं पूर्व निर्धारित पालियों और परीक्षा केंद्रों पर ही आयोजित होंगी। विश्वविद्यालय ने एक अक्तूबर को पत्र जारी कर परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया था। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित महाविद्यालयों और विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



