Image Slider

09:08 AM, 01-Nov-2026

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सेंट्रल दिल्ली के डीसीपी रोहित राजबीर सिंह ने इंडिया गठबंधन की मेगा रैली के मद्देनजर सुरक्षा इंतजाम पर कहा, “इस रैली में हिस्सा लेने के लिए लोग आने लगे हैं…हमारी व्यवस्था बहुत दुरूस्त है। जिस रूट पर मार्च किया जाएगा, वहां भी हमने सुरक्षा तैनात की है। हमने इस पूरे इलाके को 200-250 सीसीटीवी कैमरों से कवर किया है और हम पूरे इलाके की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।”

08:57 AM, 01-Nov-2026

एक दिन पहले ही देशभर से दिल्ली पहुंचने लगे कार्यकर्ता

रैली से एक दिन पहले शनिवार को ही विभिन्न राज्यों से कार्यकर्ताओं का दिल्ली पहुंचना शुरू हो गया। कई लोग बसों और निजी वाहनों से रामलीला मैदान पहुंचे। भारतीय युवा कांग्रेस ने रैली में अपने 20 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि युवा लोकतंत्र और मतदान के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रदर्शन में भाग लेंगे।

08:47 AM, 01-Nov-2026

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

विपक्षी दल एसआईआर की प्रक्रिया पर सवाल उठाने के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों से मार्च में शामिल होने की अपील की है।

08:33 AM, 01-Nov-2026

Ramlila Maidan Rally Live: पहले कनॉट प्लेस से दोपहर में निकलेगा मार्च, एसआईआर के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली करेगा। रैली से पहले दोपहर 12 बजे कनॉट प्लेस-मिंटो रोड जंक्शन से अजमेरी गेट होते हुए रामलीला मैदान तक मार्च निकालने की योजना है। गठबंधन ने इसके लिए ‘चलो दिल्ली’ का आह्वान किया है। कांग्रेस समेत विभिन्न विपक्षी दलों के नेता और कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे। गठबंधन का दावा है कि रैली में करीब 10 लाख लोग पहुंच सकते हैं।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||