GST Collection : अक्टूबर में 2.30 लाख करोड़ की जीएसटी वसूली, पिछले साल से 23 फीसदी बढ़ा कलेक्शन
Image Slider
Last Updated:
अक्टूबर में जीएसटी कलेक्शन फिर एक बार 2 लाख करोड़ से ज्यादा रहा है और यह चौथा महीना है जब इस आंकड़े को पार किया गया.
जीएसटी कलेक्शन लगातार चौथे महीने 2 लाख करोड़ से ज्यादा रहा है.
नई दिल्ली. त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ ही सरकार के खजाने में भी धन वर्षा हो रही है. वित्त मंत्रालय की ओर से 1 नवंबर को जारी जीएसटी के आंकड़ों में साफ दिख रहा है कि अक्टूबर महीने में कुल जीएसटी कलेक्शन 2.30 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है, जो पिछले साल के अक्टूबर महीने से करीब 23 फीसदी ज्यादा है. अक्टूबर महीने में जीएसटी संग्रह बढ़ने की सबसे बड़ी वजह त्योहारी सीजन में बाजार की बढ़ती डिमांड रही है.
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…