Image Slider

Last Updated:

UGC NET December 2026 Fee Payment: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए फीस पेमेंट की आखिरी तारीख 1 नवंबर रात 11:50 बजे तक बढ़ा दी है. जो उम्मीदवार यूजीसी नेट परीक्षा फॉर्म पहले ही सबमिट कर चुके हैं, वे ugcnet.nta.nic.in पर जाकर तुरंत अपना पेंडिंग पेमेंट जमा कर सकते हैं.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

NTA ने बढ़ाई यूजीसी नेट फीस पेमेंट की डेट, आज रात तक जमा कर सकते हैं शुल्कZoom

UGC NET December 2026: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए फीस पेमेंट आज रात तक कर सकते हैं

नई दिल्ली (UGC NET Dec 2026). 9 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा का फॉर्म भर चुके हैं. लेकिन इनमें से 1 लाख से अधिक ने टेक्निकल इश्यू या अन्य समस्याओं के चलते अब तक परीक्षा शुल्क जमा नहीं किया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने उन उम्मीदवारों की मुश्किलें समझते हुए फीस भरने की आखिरी तारीख को एक दिन के लिए और बढ़ा दिया है. जिन अभ्यर्थियों ने समय रहते यूजीसी नेट फॉर्म भर लिया था, वे आज यानी 1 नवंबर की रात तक फीस का भुगतान कर सकते हैं.

एनटीए ने फीस पेमेंट की डेट सिर्फ उन्हीं अभ्यर्थियों के लिए बढ़ाई है, जो यूजीसी नेट परीक्षा फॉर्म कल यानी 31 अक्टूबर 2026 तक जमा कर चुके हैं. यह राहत उन्हीं को मिलेगी, जिनका केवल पेमेंट पेंडिंग था. नए रजिस्ट्रेशन या फोटो-सिग्नेचर अपलोड करने की विंडो पहले ही बंद हो चुकी है. इसलिए एनटीए के नियम समझकर ही आगे की प्रक्रिया पूरी करें. यूजीसी नेट दिसंबर 2026 रजिस्ट्रेशन और फीस पेमेंट से जुड़े अपडेट ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं.

यूजीसी नेट दिसंबर 2026: केवल फीस पेमेंट के लिए मिला 1 एक्सट्रा दिन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए आवेदन शुल्क जमा करने की समय सीमा को बढ़ाकर 1 नवंबर 2026 (रात 11:50 बजे तक) कर दिया गया है. जिन अभ्यर्थियों ने तय समय सीमा के अंदर अपना ऑनलाइन फॉर्म तो भर दिया था, लेकिन ट्रांजैक्शन फेल होने या किसी अन्य कारण से फीस नहीं भर पाए थे, वे ugcnet.nta.nic.in पर जाकर तुरंत अपना भुगतान पूरा कर सकते हैं.

UGC NET Dec 2026: एनटीए का ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहां चेक कर लें

नए रजिस्ट्रेशन और इमेज अपलोड का ऑप्शन बंद

एनटीए ने केवल ‘फीस पेमेंट’ की विंडो को ही एक दिन के लिए आगे बढ़ाया है. नए रजिस्ट्रेशन करने या आवेदन पत्र में फोटो, हस्ताक्षर और अन्य डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने की प्रक्रिया 31 अक्टूबर को ही बंद हो चुकी है. इसका मतलब है कि अगर आपने पहले से फॉर्म अधूरा छोड़ा हुआ है या नया आवेदन करना चाहते हैं तो अब ऐसा संभव नहीं होगा. यह सुविधा केवल उन रजिस्टर्ड उम्मीदवारों के लिए है, जिनका फॉर्म सिस्टम में पहले से लॉक्ड है.

पेमेंट के बाद जरूर डाउनलोड करें कंफर्मेशन पेज

अक्सर उम्मीदवार फीस जमा करने के बाद प्रक्रिया को पूरा मान लेते हैं, जो कि बड़ी भूल साबित होती है. जैसे ही ट्रांजैक्शन सक्सेसफुल हो जाए, उसके तुरंत बाद अपना फाइनल कंफर्मेशन पेज (Confirmation Page) डाउनलोड या प्रिंट जरूर कर लें. भविष्य के किसी भी विवाद या एडमिट कार्ड जारी होने के समय यही पेज आवेदन का सबसे पुख्ता सबूत बनता है. किसी भी तकनीकी सहायता के लिए एनटीए ने हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 और टोल-फ्री नंबर 1800 180 4747 भी जारी किए हैं.

उम्मीदवारों के लिए खास सलाह

यूजीसी नेट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा देश के लाखों भावी प्रोफेसरों और शोधार्थियों (JRF) के भविष्य का फैसला करती है. ऐसे में NTA का यह एक दिन का एक्सटेंशन उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है, जिनकी सालभर की कठोर मेहनत सिर्फ फीस ट्रांजैक्शन न होने की वजह से दांव पर लग सकती थी. अंतिम समय पर सर्वर डाउन या बैंक सर्वर की किसी भी समस्या से बचने के लिए रात 11:50 बजे का इंतजार किए बिना तुरंत फीस जमा कर दें.

About the Author

authorimg

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||