वोट अधिकार जन सुनवाई में राहुल गांधी:मतदाता सूची की शिकायतें सुनीं, गरीबों के अधिकार छीनने का लगाया आरोप – Congress Mp Rahul Gandhi Participates In Public Hearing Right To Vote Right To Live
Image Slider
{“_id”:”6ae08d2152da2ffb6b09a462″,”slug”:”congress-mp-rahul-gandhi-participates-in-public-hearing-right-to-vote-right-to-live-2026-10-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”वोट अधिकार जन सुनवाई में राहुल गांधी: मतदाता सूची की शिकायतें सुनीं, गरीबों के अधिकार छीनने का लगाया आरोप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
वोट अधिकार जन सुनवाई में राहुल गांधी – फोटो : @RahulGandhi
विस्तार
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के त्रिलोकपुरी स्थित ब्लॉक 20 में आयोजित ‘वोट अधिकार जीने का अधिकार’ जन सुनवाई में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़ी शिकायतों को सुना। उनके साथ स्वराज इंडिया के योगेंद्र यादव भी मौजूद थे।
#WATCH दिल्ली: त्रिलोकपुरी ब्लॉक 20 में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ‘वोट अधिकार जीने का अधिकार’ जनसुनवाई में शामिल हुए। https://t.co/F0nNI8xs8c
राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि देश में उच्च स्तर पर वोट चोरी की जा रही है और गरीबों के नाम जानबूझकर मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर पूरा विपक्ष एकजुट है और जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें पद से नहीं हटाते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि गरीबों के नाम मतदाता सूची से जानबूझकर हटाए जा रहे हैं, जिससे उनके अधिकार और सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं।