इंदिरापुरम। इंदिरापुरम वेलफेयर एसोसिएशन ने क्षेत्र में अवैध रूप से बसाई गईं झुग्गियों और उनमें दिए जा रहे बिजली-पानी के कनेक्शन को लेकर केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की है। एसोसिएशन ने स्पीड पोस्ट के माध्यम से अपनी शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है। महासचिव सुदर्शन अवस्थी ने बताया कि इंदिरापुरम में सरकारी और गैर सरकारी प्लॉटों पर अवैध रूप से झुग्गियां बसाई गई हैं। एक-एक प्लॉट पर 20 से 25 झुग्गियां बनी हैं। इनमें बिजली, पानी और सीवर के कनेक्शन भी दिए गए हैं। लगातार शिकायतों के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं हुई है।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



