Image Slider

लोनी। कोतवाली क्षेत्र में मकान खरीदने के दौरान 43,832 रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित इकराम का आरोप है कि मकान की रजिस्ट्री के समय रानी, दयावती और अजीत ने हाउस टैक्स व बिजली बिल का पुराना बकाया छिपाकर उन्हें फर्जी रसीदें दे दीं। बाद में उन्हें 43,832 रुपये के बकाये की जानकारी हुई।


इकराम का कहना है कि आरोपी अब उन्हें और उनके परिवार को परेशान कर रहे हैं। रास्ते में गाली गलौज करने, मारपीट की धमकी देने और किरायेदारों को परेशान करने के साथ झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी भी दी जा रही है। पीड़ित ने बताया कि वह हृदय रोग से पीड़ित हैं। ऐसे में लगातार मिल रहीं धमकियों से उन्हें अपनी और परिवार की सुरक्षा की चिंता सता रही है। मामले से संबंधित वीडियो क्लिप और गौतम नाम के व्यक्ति का लिखित बयान उनके पास है। उन्होंने 30 सितंबर को मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उनका दावा है कि मामला अभी लोनी थाने के स्तर पर लंबित है। इकराम ने बताया कि मुख्य गवाह का नोटरी शपथपत्र पुलिस कमिश्नर कार्यालय भेजा गया है। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||