Image Slider

नोएडा में बदला मौसम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। यहां धूप पूरी तरह से गायब हो गई है और आसमान में अंधेरा छा गया है। इसके साथ ही, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है।


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, इन क्षेत्रों में हल्की गरज के साथ बिजली चमकने की भी आशंका है। हवाएं 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से चल सकती हैं। 

हरियाणा के कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना, करनाल, फतेहाबाद, राजौंद, असंध, सफीदों, बरवाला, जींद, पानीपत, आदमपुर और हिसार में मौसम खराब हो सकता है। इसी प्रकार, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, गंगोह, शामली और गाजियाबाद में भी हल्की से मध्यम बारिश और आंधी की स्थिति बन सकती है। स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों को मौसम के बदलते रुख के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||