Image Slider

लोनी। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला करने के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि मोबाइल फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति से वीडियो कॉल पर बात करने को लेकर हुए विवाद में पति ने सब्जी काटने वाला चाकू उठाकर पत्नी के गले पर तीन वार किए। गंभीर रूप से घायल महिला को परिजनों ने दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया था।


एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि दौलत नगर कॉलोनी निवासी प्रेमपाल का आठ अक्तूबर की शाम पत्नी कविता से विवाद हो गया था। बताया गया कि प्रेमपाल ने पत्नी को मोबाइल फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति से वीडियो कॉल पर बात करते देख लिया था। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने सब्जी काटने वाला चाकू उठा लिया और कविता के गले पर लगातार तीन वार कर दिए। हमले में कविता गंभीर रूप से घायल होकर कमरे में फर्श पर गिर गई थीं। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद महिला के भाई सूरज ने अपने बहनोई प्रेमपाल के खिलाफ हत्या की नीयत से चाकू से हमला करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को दिल्ली-पुश्ता रोड से गिरफ्तार कर लिया। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||