दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सुखदेव विहार में शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने दो गाड़ियों को टक्कर मार दी। सड़क दुर्घटना में 45 वर्षीय ऑटो-रिक्शा चालक मोहम्मद कलाम की मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति मो. बबलू घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार ने बताया कि हादसा शनिवार सुबह सात बजे हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कार ने पहले ऑटो-रिक्शा को टक्कर मारी। उसके बाद वह एक साइकिल रिक्शा से टकरा गई। पुलिस कलाम को अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शी का दावा
घटनास्थल के पास मौजूद एक चाय वाले ने पुलिस को जानकारी दी। उसने बताया कि दो कारें रेस लगा रही थीं। तभी उनमें से एक कार बेकाबू होकर गाड़ियों से जा टकराई। चाय वाले ने यह भी दावा किया कि दुर्घटना के बाद कार से चार लोग निकले और दूसरी कार में बैठकर भाग गए।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



