Image Slider

होमखेलक्रिकेटसचिन, गांगुली, द्रविड़ को बोर्ड में लाओ… गावस्कर ने BCCI से की खास अपील

Last Updated:

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने बीसीसीआई से अपील की है कि सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली जैसे पूर्व क्रिकेटरों को CAC में शामिल किया जाए. उनका मानना है कि इन क्रिकेटरों के बोर्ड से जुड़ने पर भारतीय क्रिकेट के विकास में एक बड़ी मजबूती मिलेगी. इसके अलावा महिला क्रिकेट को लेकर भी अहम सुझाव दिया है.

Zoom

सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय अपने स्वर्णिम दौर से गुजर रही है. वर्ल्ड क्रिकेट में आज भारतीय टीम की धाक है, लेकिन इसके बावजूद पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर को कुछ ऐसी कमियां नजर आई है, जिसके लिए उन्होंने बीसीसीआई से एक खास अपील की है. गावस्कर का मानना है कि बीसीसीआई को अपनी क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) की भूमिका पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है.

गावस्कर ने सुझाव दिया है कि सलाहकार समिति के पैनल का दायरा बड़ा होना चाहिए और इसमें भारत के कुछ सबसे प्रसिद्ध पूर्व क्रिकेटरों के अनुभव का लाभ लिया जाना चाहिए. सुनील गावस्कर ने ये सुझाव दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट जोन के रवैये की आलोचना करने के बाद आया है, जहां ईशान किशन की टीम ने पहली पारी की बढ़त के आधार पर खिताब अपने नाम कर लिया था. गावस्कर ने पहले भी इस नियम पर अपनी असंतोष जताया है.

साल 2022 में हुई सीएसी में नियुक्तियां

बता दें कि बीसीसीआई के सीएसी में जो नियुक्तियां साल 2022 में हुई थी, जिसमें अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षण नाइक थे. सीएसी के इस पैनल का काम मुख्य कोच और चयनकर्ताओं का चयन करने और उन पदों के लिए इंटरव्यू भी लेती है. हालांकि, इस बात को लेकर अनिश्चितता है कि क्या सीएसी अभी भी अपने मौजूदा स्वरूप में मौजूद है या इसे भंग कर दिया गया है.

गावस्कर का मानना है कि इसके बजाय बीसीसीआई को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल सहित खेल के बड़े लेवल को कवर करने के लिए समिति के अधिकार क्षेत्र का विस्तार करना चाहिए. उन्होंने डेली मेल के अपने कॉलम में लिखा, आज बीसीसीआई में चयन समितियों और सीएसी के अलावा कोई अन्य समितियां नहीं बची हैं. शायद अब समय आ गया है कि सीएसी और चयनकर्ताओं तथा कोच के चयन के इसके संक्षिप्त दायरे का विस्तार किया जाए.

गावस्कर ने CAC में की सचिन, द्रविड़ और गांगुली की मांग

सुनील गावस्कर चाहते हैं कि सीएसी में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को पैनल में शामिल किया जाए. उन्होंने कॉलम में आगे लिखा, “सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, रवि शास्त्री, अनिल कुंबले, हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग जैसे नामों के बारे में क्या खयाल है, कुछ ही नाम गिनाने के लिए? अध्यक्ष और सचिव भी वहीं होंगे.”

गावस्कर का मानना है कि तेंदुलकर और द्रविड़ जैसे पूर्व दिग्गजों को भारत के कोचिंग और डेवलपमेंट सेटअप के साथ चर्चा में शामिल करने से विशेषज्ञता और अधिकार का एक अतिरिक्त स्तर मिल सकता है.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||